फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused sexual assault attacked on a girl in Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh

यूपी: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 31 Dec 2019 08:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 31 Dec 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
Two accused sexual assault attacked on a girl in Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

मुजफ्फरनगर में भौराकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम किशोरी को खेत में खींचकर दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया है। दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 साल की बेटी छोटे भाई को साथ लेकर सोमवार शाम गांव के बाहर कूड़ा डालने के लिए गई थी। वहां पहले से मौजूद भौराकलां निवासी युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर किशोरी को खेत में खींच लिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से डराते हुए उसके छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, धमकी भरे पत्र में लिखा था, उन्नाव से भी भयंकर होगा अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। रात ही परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी तरुण, उसके साथी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। 

एसओ विरेंद्र कसाना ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed