फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   three murder in a Day in meerut, man beaten his son to death in partapur

एक दिन और तीन कत्ल, नशेड़ी पिता ने की बेटे की पीटकर हत्या, संदिग्ध हालात में कमरे में मृत मिली महिला

Tue, 30 Jun 2020 01:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
three murder in a Day in meerut, man beaten his son to death in partapur
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

परतापुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात नशेबाज पिता ने मामूली विवाद के बाद घर में सो रहे बेटे की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता से सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन


ब्रिजविहार कॉलोनी निवासी दयाराम मजदूरी करता है। उनकी पत्नी दिनेश के मुताबिक, दयाराम नशे का आदी है। रविवार को वह दो बेटियों और एक बेटे के साथ अपनी बहन के घर हापुड़ के हैजा गांव गई थी। घर पर दयाराम और 19 वर्षीय बेटा ललित थे। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि रात में दयाराम और ललित के बीच किसी बात पर विवाद हो गया।
विज्ञापन


इससे गुस्साए दयाराम ने ललित के सोने के बाद उसकी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी खून से सने कपड़े और डंडे को छिपाकर घर में सो गया। सुबह दिनेश घर वापस लौटी तो बेटे का लहूलुहान शव देखकर चीख पड़ी। सूचना पर थाना पुलिस के साथ एसपी सिटी और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में पहले तो दयाराम ने पुलिस को भटकाने का प्रयास किया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर खून से सने उसके कपड़े और हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कमरे में मृत मिली महिला, मायके पक्ष ने किया हंगामा
जानीखुर्द गांव खानपुर में सोमवार को एक विवाहिता अपने कमरे में मृत मिली। विवाहिता के परिजनों ने सुसराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। गांव निवासी इरशाद का विवाह करीब 15 साल पहले दत्तनगर निवासी शब्बो (35) से हुआ था। सोमवार सुबह शब्बो अपने कमरे में मृत मिली। सूचना पर सुसराल पहुंचे मायके वालों ने हंगामा किया।

उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। बाद में पुलिस पहुंचने पर दोनों पक्ष समझौते के लिए तैयार हो गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी केपी सिंह के बताया कि दोनों पक्षों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।

संदिग्ध हालात में पानी की टंकी से गिरकर मौत
परतापुर परतापुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर पानी की टंकी के पास शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस का अनुमान है कि व्यक्ति की टंकी के ऊपर से गिरने से मौत हुई है। फिलहाल उसकी शनाख्त की जा रही है। सोमवार दोपहर शताब्दीनगर में पशु चरा रहे कुछ ग्रामीणों ने पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति का लहूलुहान शव देखा।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष थी। ऊंचाई से गिरने के कारण उसके शरीर की कई हड्डियां भी टूट गई थीं। शव के दाहिने हाथ पर मुकेश नाम गुदा है। हालांकि क्षेत्र में किसी ने उसकी शनाख्त नहीं की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आशंका जताई कि हो सकता है व्यक्ति ने टंकी से कूदकर आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed