{"_id":"5e5a67ce8ebc3ef3ec538e45","slug":"the-youths-is-molestation-with-a-student-in-baghpat-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बोर्ड की परीक्षा देकर देने जा रही छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस के दावे हो रहे फेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बोर्ड की परीक्षा देकर देने जा रही छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस के दावे हो रहे फेल
Sat, 29 Feb 2020 07:03 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 29 Feb 2020 07:03 PM IST
सार
यूपी के बागपत में दसवीं की परीक्षा देने जा रही छात्रा से बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पुलिस के तमाम दावों बीच छेड़खानी की घटनाएं थम नहीं रही है। बागपत में कोतवाली क्षेत्र के गांव से दसवीं की परीक्षा देने जा रही छात्रा से बाइक सवार युवकों ने पहले स्टंटबाजी की फिर छेड़खानी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी भी दसवीं की परीक्षा दे रहा है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव से छात्राएं टेंपो में सवार होकर यूपी बोर्ड परीक्षाएं देने जाती हैं। आरोप है कि गांव का एक परीक्षार्थी साथियों के साथ मिलकर उनका पीछा कर रहा था। उनके टेंपो के आगे पीछे स्टंटबाजी की। इसके बाद छात्रा के साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया। परेशान एक छात्रा ने अपने पिता से शिकायत की, जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ छेड़छाड़ मामला: पीड़िता ने कहा- ऐसे दरिंदों को नहीं जीने का हक, इन्हें मुठभेड़ में मार दो
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। परीक्षा केंद्रों के आसपास एंटी रोमियो स्क्वायड को तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।
स्टंटबाजी से बढ़ रही परेशानी
बोर्ड परीक्षा छूटने के बाद सड़कों पर बाइक सवार परीक्षार्थी स्टंटबाजी करते हुए नजर आते हैं। देहात के मार्गों का भी यही हाल है। पुलिस अब तक नकेल कसने में नाकाम रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/