{"_id":"5e29c8b88ebc3e4ae765bb92","slug":"the-young-man-have-misbehaved-with-a-woman-in-a-village-at-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिला को अकेला देख खेत में खींचा, फिर की अश्लील हरकतें, विरोध करने पर देवर से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: महिला को अकेला देख खेत में खींचा, फिर की अश्लील हरकतें, विरोध करने पर देवर से मारपीट
Thu, 23 Jan 2020 09:54 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 23 Jan 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो
सहारनपुर में एक गांव के जंगल में चारा काट रही महिला को पड़ोसी गांव निवासी युवक ने खेत में खींचकर अश्लील हरकतें की। शोर होने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग खड़ा हुआ। घर पहुंची महिला द्वारा परिजनों को मामला बताया गया। इसका विरोध करने पर महिला के देवर से आरोपी पक्ष ने मारपीट भी की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
नानौता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह 9:30 बजे उसकी भाभी अकेली जंगल में चारा लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी गांव के एक युवक द्वारा उसकी भाभी को अकेला पाकर सरसों के खेत में जबरदस्ती खींचते हुए अश्लील हरकतें की। महिला द्वारा शोर मचाने पर वहां कुछ लोगों के आ जाने पर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: प्यार में फंसाकर छात्रा से दुष्कर्म, दोस्तों से बनवाई वीडियो, फिर ऐंठ लिए 20 हजार रुपये
विज्ञापन
इसके बाद किसी तरह घर पहुंची महिला द्वारा इस मामले की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता के देवर ने इस बात का विरोध आरोपी पक्ष के घर पर जाकर किया तो आरोप है कि आरोपी पक्ष द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/