फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man was sexual assault attacked on a girl at Baghpat city

प्यार में फंसाकर छात्रा से दुष्कर्म, दोस्तों से बनवाई वीडियो, फिर ऐंठ लिए 20 हजार रुपये

Thu, 23 Jan 2020 08:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Jan 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
A young man was sexual assault attacked on a girl at Baghpat city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

बागपत जनपद में एक गांव निवासी छात्रा को क्षेत्र के ही एक युवक ने पहले प्रेमजाल में फंसाया। फिर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने दोस्तों की सहायता से वीडियो बनवा ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार भी ठग लिए। डिमांड बढ़ने पर पीड़िता ने मना किया तो वीडियो वायरल कर दी। परिजनों ने पता चलने पर आरोपी युवक और एक युवती सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


पीड़िता बीए की छात्रा है। उसने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि एक माह पूर्व गांव के ही एक युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। एक दिन उसे अकेले मिलने बड़ौत बुलाया। आरोप है कि यहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और दोस्तों की सहायता से इसकी वीडियो बनवा ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ छेड़छाड़ मामला: पीड़िता ने कहा- ऐसे दरिंदों को नहीं जीने का हक, इन्हें मुठभेड़ में मार दो
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसका उत्पीड़न करने लगा। उससे 20 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। रुपयों की डिमांड बढ़ने पर उसने विरोध किया तो आरोपी ने बुधवार को उसकी वीडियो वायरल कर दी। इसकी सूचना छात्रा ने परिजनों को दी तो वे उसे कोतवाली लेकर पहुंचे। पीड़िता ने आरोपी युवक और एक युवती सहित चार के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed