फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The victim woman has demanded action from SSP in sexual assault case

यूपी: होटल में महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर डेढ़ साल से ब्लैकमेल कर रहा था आरोपी

Sat, 18 Jan 2020 12:38 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 Jan 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
The victim woman has demanded action from SSP in sexual assault case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock

मेरठ में सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर शुक्रवार को पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची और शिकायत की। महिला का कहना है कि आरोपी ने पति की हत्या की धमकी देते हुए उसे कहीं बंधक बनाकर रखा हुआ है।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसे नौकरी का झांसा दिया था। मई 2018 में आरोपी उसे दिल्ली रोड स्थित एक होटल में ले गया। यहां युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। तभी से आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर दुष्कर्म करता आ रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: महिला कांस्टेबल ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता को अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 25 दिसंबर को भी आरोपी उसके घर आया और दुष्कर्म किया। उसने जब अपने पति को आपबीती सुनाई तो पति ने आरोपी से थाने में शिकायत करने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने उसके पति को अपने घर में बंधक बनाकर तमंचे की बट से पीटा। आरोप है कि उसके पति को कहीं बंधक बनाकर रखा गया है। 

पीड़िता ने बताया कि इससे पहले सिविल लाइन थाने में शिकायत थी, लेकिन पुलिस ने टरका दिया। एसपी क्राइम ने सिविल लाइन इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed