फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The illegal arms factory was busted in Shamli, and the police arrested two accused

यूपी: तमंचे बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में असलहा बरामद, दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2019 09:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Mar 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
The illegal arms factory was busted in Shamli, and the police arrested two accused
भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला

शामली में थानाभवन पुलिस और स्वाट टीम ने गांव भैंसानी के जंगल में छापा मारकर तमंचे बनाने की फैक्टरी पकड़ ली। मौके से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य दो बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि तमंचों को लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए बनाया जा रहा था।

विज्ञापन


शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी अजय कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि शनिवार तड़के थानाभवन थाना प्रभारी संदीप बालियान पुलिस बल के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में चरथावल तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। उसी समय मुखबिर द्वारा गांव भैंसानी के जंगल में तमंचे बनाए जाने की सूचना मिली। थानाभवन थाना प्रभारी और स्वाट टीम प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ भैंसानी के जंगल में आम के बाग के निकट खेत में तमंचे बना रहे बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे। पुलिस ने मौके पर दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम फुरकान उर्फ बहरा निवासी गांव इस्सोपुर खुरगान थाना कैराना और नसीम निवासी गांव परासौली थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर बताया। मौके से फरार आरोपियों के नाम सादीन निवासी गांव बरनावी थाना कैराना और तसव्वर निवासी गांव दभेड़ी खुर्द थाना कैराना है। 
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों का तमंचे बनाने और बेचने वालों का गैंग है। इस गैंग का लीडर फुरकान है, जो पहले भी तमंचे के साथ पकड़े जाने पर जेल जा चुका है। नसीम तमंचों की सप्लाई करता था। नसीम का दामाद कैराना निवासी असलम भी तमंचे के साथ पकड़ा गया था, जो इस समय जेल में है। इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से ये बरामद हुआ सामान
पुलिस को मौके से 23 तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर डबल बैरल मस्कट, कारतूस, एक ड्रिल मशीन, आठ बरमा, दो शिकंजे, हथोड़ी, प्लास, पेंचकस, लोहा काटने की आरी, आठ ब्लेड, तीन रेत्ती, दस वेल्डिंग राड, चार बट पत्ती लोहा, एक बॉडी, 13 नाल लोहा, 22 स्प्रिंग छोटे बड़े, एक सुंभी, एक अधबनी मैगजीन, एक गैस सिलिंडर, दो टार्च, बड़ी संख्या में पेंच, बोल्ट, रिपट और पत्तियां बरामद हुई।

दो से ढाई हजार में बेचते थे तमंचा
एसपी के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि एक तमंचा बनाने की लागत 400 से 500 रुपए तक आती है, लेकिन एक तमंचा दो से ढाई हजार तक में बिक जाता था। अधिक जरूरतमंद हो तो वे एक तमंचे को पांच हजार रुपए तक में भी बेच देते थे। 

उधर, मौके से फरार हुए दो बदमाशों को पकड़ने के लिए एसपी ने पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया है। एसपी ने बताया कि टीम फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed