फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Terrorist input in West UP on Dussehra festival and police officers alert have been made in the city

पश्चिमी यूपी में आतंकी इनपुट... दशहरा पर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्यूटी प्लान लागू

Tue, 08 Oct 2019 02:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 08 Oct 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
Terrorist input in West UP on Dussehra festival and police officers alert have been made in the city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

आतंकी इनपुट और दशहरा पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेरठ शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दशहरा मेला स्थल और वहां आने-जाने वाले सभी मुख्य स्थानों पर सुरक्षा कड़ी रखने का ड्यूटी प्लान लागू किया गया है। इन रास्तों पर थानों की पुलिस के अलावा यूपी 100 पुलिस सभी 90 गाड़ियों से गश्त पर रहेगी।

विज्ञापन


प्रभारी एसएसपी अविनाश पांडेय ने सुरक्षा के संबंध में सोमवार को एसपी सिटी डॉ. एन सिंह, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी, एसपी क्राइम रामअर्ज एएसपी कैंट धवल जायसवाल और सभी सीओ के साथ बैठक की। एसपी सिटी ने बताया कि शहर में सुरक्षा की दृष्टि से एक कंपनी आरएएफ, दो कंपनी और दो प्लाटून पीएसी की ड्यूटी रहेगी। कोतवाली, सिविल लाइन, ब्रह्मपुरी, कैंट क्षेत्र को जोन के अनुसार बांटा गया है।
विज्ञापन


वहीं, कंकरखेड़ा और पल्लवपुरम के लिए अलग से जोन बनाया गया है। प्रत्येक जोन में एडिशनल एसपी, सीओ के अलावा थाना प्रभारी और अलग से इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। दोपहर से लेकर देर रात्रि तक इनकी ड्यूटी लगाई गई है। इनके अलावा पुलिस लाइन, पुलिस ऑफिस, पुलिस विभाग के सभी कार्यालयों और पुलिस लाइन से ट्रेनी आरक्षियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। आरएएफ और पीएसी को छोड़कर 2000 पुलिसकर्मी शहर और देहात में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला की पड़ताल में खुली प्रशासन की पोल, दिल्ली में आतंकी घुसपैठ, फिर भी सहारनपुर में अलर्ट नहीं

एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि मवाना रोड, गढ़ रोड के अलावा खरखौदा, परीक्षितगढ़, सरधना, मवाना, भावनपुर, दौराला मार्ग में रात्रि में बैरियर लगाकर पुलिस चेकिंग करेगी। देहात के सभी मुख्य स्थानों पर खुद थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज मौजूद रहेंगे। पूरे जिले में 12 क्यूआरटी अलर्ट पर रहेंगी, जो किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचेंगी। 

मेला देखने वाले जाएं सुरक्षित
एसपी देहात ने निर्देश दिए हैं कि देहात क्षेत्र के गांवों के लोग कस्बों और शहर में मेला देखने जाते हैं। ऐसे में रात में किसी भी व्यक्ति, महिला या अन्य परिवार के लोगों के साथ अपराध न हो इसके लिए सभी थानों और यूपी 100 पुलिस सतर्क रहे।

रात में चलाया चेकिंग अभियान
सोमवार रात एसपी सिटी के निर्देशन में एएसपी कैंट और सभी सीओ ने दिल्ली रोड, हापुड़ अड्डा, विवि रोड, रोडवेज बस अड्डे और अन्य स्थानों पर बम निरोधक दस्ते के साथ चेकिंग अभियान चलाया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed