फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tension created after raped girl

किशोरी से रेप को लेकर तनाव, हंगामा

Sat, 18 Feb 2017 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Feb 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
tension created after raped girl
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 भावनपुर क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में दलित किशोरी को अगवा कर रेप के मामले में शुक्रवार को हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने भाजपा नेताओं के साथ एसएसपी ऑफिस का घेराव किया। दो दिन में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

किशोरी के परिजनों ने 14 फरवरी को आरोपी नाजिम पुत्र सैय्याद के खिलाफ भावनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और दलित समाज के लोगों ने एसएसपी से शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले तो पुलिस ने 24 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल कराया, उसके बाद गिरफ्तारी नहीं की गई। पूर्व विधायक रणवीर राणा ने कहा कि पुलिस सत्ता के दबाव में काम कर रही है, जिसके कारण आरोपी फरार है। गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन चुकी है और पुलिस झूठे आश्वासन दे रही है। एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि सीओ सदर देहात और एसओ को कड़े निर्देश दिए हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। हंगामा करने वालों में पूर्व विधायक विनोद हरित, कै लाश चंद, जगपाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि बिजेंद्र सागर, सहन्सरपाल सिंह, राजेंद्र, ब्रजपाल, मनोज जाटव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed