{"_id":"5cf435a1bdec220779076427","slug":"teenager-tampered-with-knife-on-the-neck","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़, गर्दन पर चाकू मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किशोरी से छेड़छाड़, गर्दन पर चाकू मारा
Mon, 03 Jun 2019 04:16 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Mon, 03 Jun 2019 04:16 AM IST
विज्ञापन
Knife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक किशोरी की गर्दन पर घर के पास ही चाकू से वार कर दिया गया। यह वारदात रविवार रात लिसाड़ी गेट क्षेत्र में हुई। किशोरी की हालत गंभीर बनी है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति परिवार के साथ मजदूरी करता है। रविवार रात करीब नौ बजे यह व्यक्ति अपने बेटे और करीब 17 साल की बेटी के साथ मजदूरी कर घर लौट रहा था। तीनों जब घर के पास पहुंचे तो बेटी कुछ फासले पर थी। पिता और भाई घर पहुंच गए थे। लेकिन किशोरी घर से करीब 200 मीटर पहले थी। इस दौरान घर के पास ही कुछ युवक जुआ खेल रहे थे। किशोरी को अकेला पाकर युवकों ने उस पर अश्लील टिप्पणी कर दी। यह बात किशोरी ने घर पहुंचकर अपने पिता को बताई तो वह बेटी को साथ लेकर युवकों से विरोध दर्ज कराने पहुंच गया।
लोगों ने नहीं की मदद
किशोरी पर कमेंट करने वाले आरोपी युवकों ने विरोध करने पर किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद किशोरी के पिता को सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया। किशोरी मदद के लिए चिल्लाती रही। लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया।
विज्ञापन
हमलावरों से भिड़ी किशोरी
आसपास के लोगों से मदद न मिलने पर किशोरी हमलावरों से भिड़ गई। इस दौरान एक आरोपी युवक ने किशोरी के गले पर चाकू से वार कर दिया। चाकू लगते ही किशोरी लहूलुहान हो गई। यह देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। किशोरी की गर्दन से खून बहता देख आसपास के लोग चारपाई ले आए और किशोरी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। करीब एक घंटे तक किशोरी खून से लथपथ रही। सूचना पाकर इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट नजीर अली खां अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। किशोरी के पिता ने तीन युवकों पर बेटी से छेड़छाड़ करने और जानलेवा हमले का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि हमलावरों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा। अस्पताल में भर्ती किशोरी की हालत चिंताजनक बनी है।