फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sweta said in court , shoeb make life misery

यूपी: पेशी के लिए आये शोएब को देखती ही श्वेता बोलीं, इसी ने बर्बाद किया हमारा परिवार 

Sun, 23 Apr 2017 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 23 Apr 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
sweta said in court , shoeb make life misery
आरोपी शोएब कुरैशी

मेरठ में हत्यारोपी शोएब कुरैशी और सुमनलता के परिजनों का शनिवार दोपहर सीजेएम कोर्ट में आमना-सामना हो गया। सुमनलता की बेटी श्वेता शोएब को देखकर चिल्लाकर बोली कि इसी युवक ने हमारा परिवार बर्बाद किया है। वहीं, शोएब को पुलिस रिमांड पर देने के प्रार्थनापत्र पर अभियोजन और आरोपी पक्ष के वकील के बीच करीब 45 मिनट बहस हुई। सीजेएम ने रिमांड पर सुनवाई के लिए 24 अप्रैल (सोमवार) की तारीख लगा दी है।  

विज्ञापन


ग्रेटर पल्लवपुरम निवासी नेहा और उसकी मां सुमनलता का हत्यारोपी शोएब कुरैशी शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे सीजेएम कोर्ट में पेश हुआ। दोपहर करीब तीन बजे सीजेएम ने दोनों पक्षों को सुना। अभियोजन पक्ष ने कहा कि हत्यारोपी शोएब पुलिस को गुमराह कर रहा है। हत्या के बाद सुमनलता की लाश को शोएब कभी कब्रिस्तान में तो कभी सरधना गंगनगर में फेंकना बता रहा है। ऐसे में शोएब की सात दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया जाए, ताकि सुमनलता का शव बरामद किया जा सके। 

विज्ञापन

शोएब को देखते ही पहचानी श्वेता

sweta said in court , shoeb make life misery
नेहा हत्याकांड में आरोपियों की कोर्ट में पेशी

इस पर आरोपी पक्ष के वकील प्रमोद त्यागी ने कहा कि सात दिन का रिमांड किस आधार पर मांगा जा रहा है। अभियुक्त शोएब कुरैशी से शव को कब्रिस्तान या सरधना गंगनहर से बरामद करने के लिए छह घंटे या एक दिन का रिमांड काफी है। अभियोजन पक्ष ने कहा कि अभियुक्त शोएब बहुत शातिर है और वह अपने बयानो को बदल रहा है। गंगनहर से लाश बरामद करने लिए सात दिन भी लग सकते हैं। सीजेएम ने शोएब को सोमवार को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए।

शोएब के मुंह पर कपड़ा बंधा था। लेकिन श्वेता उसे देखते ही पहचान गई। चिल्लाकर बोली कि यही युवक आदित्य गुप्ता उर्फ बबलू बनकर हमारे घर आता था। छह अप्रैल को भी शोएब ही मेरी मां सुमनलता को घर से लेकर गया था। बहन नेहा की हत्या भी शोएब ने की है। सुमनलता कहां है, इसका जवाब सिर्फ शोएब दे सकता है।  

मैंने तो इसे कभी नहीं देखा
सुमनलता के पति पवन ने कहा कि वह शोएब से कभी नहीं मिला। उसने शनिवार को ही शोएब को पहली बार कोर्ट में देखा है। पवन और श्वेता की आंखों में दर्द साफ झलक रहा था। वह बार-बार शोएब को गुस्से से देख रहे थे। श्वेता ने अपने अधिवक्ता से कहा भी कि एक बार वह शोएब से बात कर सकती है क्या। अधिवक्ता ने श्वेता को रोकते कहा कि मामला बिगड़ सकता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed