फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suspended after getting the body of a young man on railway track

रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी

Tue, 26 Feb 2019 02:37 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Gaurav sharma Updated Tue, 26 Feb 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
Suspended after getting the body of a young man on railway track
डेमो - फोटो : डेमो
 जिटौली रेलवे फाटक के पास सोमवार शाम युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मामला सोमवार देर शाम करीब सात बजे का है। हाईवे स्थित जिटौली फ्लाईओवर के नीचे रेलवे फाटक है। लोगों ने ट्रैक पर युवक-युवती के शव पड़े देखे। सूचना पर एसएसआई सुखपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 26 साल और युवक की उम्र 29 साल है। युवती ने लाल और ऑरेंज कलर का सूट सलवार, बैंगनी कलर की जर्सी पहने हुए थे। इसके अलावा कुंडल और मंगलसूत्र भी पहन रखा था। युवक ने काले रंग की पेंट और आसमानी कलर की चेक की शर्ट पहनी हुई थी। एसएसआई सुखपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों के शरीर पर कटने का कोई निशान नहीं है। चोट के निशान जरूर मिले हैं। हो सकता है कि दोनों ने आत्महत्या के लिए ट्रेन के सामने छलांग लगाई हो और टक्कर लगने से दोनों ट्रैक से अलग जाकर गिरे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed