{"_id":"5d654e088ebc3e013a3e2340","slug":"a-student-of-shamli-murdered-near-of-delhi-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पीट-पीटकर मार डाला, मौलाना की पढ़ाई कर रहा था छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक को दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पीट-पीटकर मार डाला, मौलाना की पढ़ाई कर रहा था छात्र
Wed, 28 Aug 2019 12:45 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और नीचे छात्र का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली जनपद में कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी छात्र की सोमवार की शाम पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के निकट कुछ युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। छात्र पुरानी दिल्ली में रहकर मौलाना की पढ़ाई कर रहा था। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र गांव गढ़ी दौलत निवासी कारी उवैश (25) पुरानी दिल्ली में मौलाना की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के मुताबिक सोमवार की शाम उवैश पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर रेहडी से मोबाइल के लिए ईयरफोन की लीड खरीदने गया था। इसी दौरान वहां खडे़ एक युवक से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने फोन कर अपने कई साथियों को मौके पर बुला लिया और उवैश की जमकर पिटाई कर गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिजनौर: अश्लील संदेश भेजने के विरोध पर युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शनाख्त की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। उवैश की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। तुरंत सभी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। परिजनों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: अनुसूचित जाति के युवक की पीट-पीटकर हत्या, खून से सना मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/