{"_id":"5cfd705bbdec220773767c66","slug":"student-looted-gang-seven-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने बनाया लूट गैंग, सात गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्रों ने बनाया लूट गैंग, सात गिरफ्तार
Mon, 10 Jun 2019 04:15 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Mon, 10 Jun 2019 04:15 AM IST
विज्ञापन
लुटेरों की जानकारी देते एसएसपी नितिन तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने लूट करने वाले गिरोह के सात युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी युवक पढ़ाई कर रहे हैं। कोई बीकॉम, कोई फार्मेसी तो कोई इंजीनियरिंग का छात्र है। यह गिरोह मेरठ, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में 20 से ज्यादा लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है। आरोपियों के पास से एक कार, दो स्कूटी, दो बाइक, दो तमंचे व दो चाकू बरामद हुए हैं।
पुलिस लाइन में एसएसपी नितिन तिवारी और एसपी सिटी एएन सिंह ने प्रेसवार्ता कर गैंग का पर्दाफाश किया। बताया कि रविवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि कंकरखेड़ा में कुछ बदमाश वारदात की फिराक में हैं। इसके बाद इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा आनंद मिश्रा और क्राइम ब्रांच ने सरधना रोड पर पदम कोल्ड स्टोर के पास बदमाशों की घेराबंदी की। कार सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भागे। मुठभेड़ में पुलिस ने सात बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक फरार हो गया। बदमाशों के पास मिली स्विफ्ट कार जांच में लूट की निकली। पकड़े गये आरोपियों की निशानदेही पर लूटी हुई दो बाइक और दो स्कूटी भी मिलीं।
गिरोह का सरगना अंकुर निवासी सुरानी है। वह बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा है। पूछताछ में अंकुर ने बताया कि वह शाम को दोस्तों के साथ लूट की प्लानिंग करता था। रात में अलग अलग स्थानों पर बाइक, स्कूटी, कार और नक दी लूटते थे। लूट के पैसों से होटल में पार्टी करते थे। पुलिस ने लूटे गए पांच वाहन बरामद किए हैं। गैंग ने मुजफ्फरनगर व गाजियाबाद में भी कई लूट की वारदात कबूल की हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए लुटेरे
अंकुर निवासी सुरानी, थाना सरधना, बीफार्मा का छात्र
प्रदीप निवासी पबरसा थाना दौराला, बीकॉम का छात्र
प्रशांत निवासी पबरसा, इंजीनियरिंग का छात्र
अजमान निवासी खतौली मुजफ्फरनगर, फिजियोथेरेपी का छात्र
कासिफ निवासी खतौली, बीफार्मा का छात्र
साकिर निवासी सुरानी थाना सरधना
सुनील निवासी सुरानी थाना सरधना
आमिर निवासी खतौली फरार है
यह हुआ बरामद...
बदमाशों के पास से एक मई को खिर्वा रोड पर लूटी गई स्पलेंडर, 24 मार्च को सुरानी गांव के पास से लूटी गई बाइक और 24 फरवरी को सुरानी गांव के पास लूटी गई स्कूटी बरामद हुई है। तीन मई को दौराला क्षेत्र में अझोता के पास हरियाणा नंबर की लूटी गई स्विफ्ट कार भी मिली है।
प्रेमिका की खातिर बने लुटेरे
अंकुर ने बताया कि साथ में पढ़ने वाली प्रेमिका के कहने पर लुटेरा बन गया। तीन माह पहले प्रेमिका को आबूलेन से 30 हजार रुपये का मोबाइल खरीदकर दिया था। वहीं प्रदीप की भी प्रेमिका है। दोनों ने बताया कि लूट के बाद कंकरखेड़ा के होटल में प्रेमिका के साथ पार्टी की थी। साकिर और आमिर पहले भी पकड़े जा चुके हैं।
फायरिंग में खुद घायल हुआ साकिर
27 मई को गंगनहर पर अटेलना गांव के पास बाइक सवार को बट मारकर घायल किया। उसके बाद बाइक लूट ली। पैसे लूटने पर बाइक सवार ने विरोध किया तो साकिर ने गोली चला दी। लेेकिन यह गोली साकिर के ही हाथ में लग गई थी।