फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Soldier's uniform torn after youths attacked on policemen in Bijnor of Uttar Pradesh

बिजनौर: नशे में धुत युवकों ने जमकर मचाया उत्पात, सिपाही व होमगार्ड की वर्दी फाड़ी

Wed, 18 Sep 2019 07:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 Sep 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
Soldier's uniform torn after youths attacked on policemen in Bijnor of Uttar Pradesh
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर जिले में मंडावर मार्ग पर नशे में धुत कार व बाइक पर सवार लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिसकर्मी व होमगार्ड ने समझाने की कोशिश की तो आरोपियों ने मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने एक व्यक्ति को दबोच लिया जबकि पांच मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात करीब 11 बजे मंडावर मार्ग पर चौराहे पर कार व बाइक सवार छह लोग शराब के नशे में उत्पात मचा रहे थे। सूचना पर पुलिसकर्मी कुलदीप एक होमगार्ड के साथ मौके पर पहुंचा और उत्पात मचा रहे लोगों को ऐसा न करने हिदायत दी। इस पर आरोपी पुलिसकर्मी और होमगार्ड से ही भिड़ गए। उनके साथ गाली गलौज व मारपीट की। कुलदीप की वर्दी फाड़ दी। जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिसकर्मी ने होमगार्ड के साथ घेराबंदी करके बाइक सवार एक आरोपी को दबोच लिया जबकि पांच अन्य कार से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर में पुलिस टीम पर हमला, दरोगा की वर्दी फाड़ी और आरोपी को छुड़ाया, हथियार छीनने की भी कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मौके से पकड़ा गया आरोपी हल्दौर थाने के गांव बिसाठ का रहने वाला टीकम शर्मा है। उसने बाकी साथियों के नाम पुलिस को बता दिए हैं।

शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा के मुताबिक शराब के नशे में कार में सवार उत्पात मचाने वालों में चिकित्सक भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर लिया है। इनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। सिपाही कुलदीप की ओर से इस घटना की शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed