{"_id":"8ee346dc9653dea75e479473430562e9","slug":"shah-abbas-demand-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह अब्बास ने मुख्यमंत्री से सुरक्षा मांगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाह अब्बास ने मुख्यमंत्री से सुरक्षा मांगी
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 24 Aug 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिर्वा जलालपुर गांव में पंचायत चुनाव को लेकर हुए बवाल के चौथे दिन रविवार को भी तनाव पूर्ण शांति रही। यहां पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने बलवाइयों को चिह्नित करने का काम तेज कर दिया है। वहीं, शाह अब्बास ने अपने प्रतिष्ठान पर सर्व समाज के लोगों से हालात पर चर्चा की।
उन्होंने पुलिस कार्रवाई में व्यवधान नहीं डालने की भी अपील की। वहीं, मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर सुरक्षा मांगी है। खिर्वा जलालपुर गांव में पंचायत चुनाव को लेकर शाह अब्बास और इरफान ठेकेदार पक्ष में हुए खूनी संघर्ष के चौथे दिन भी तनाव रहा।
जिसके चलते गांव में जगह-जगह पुलिस पिकेट तैनात रही। दूसरी तरफ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गईं। आज रईस का तीजा था। इस दौरान मजिलस का आयोजन किया गया। शाह अब्बास के प्रतिष्ठान पर ग्रामीण पहुंचे। यहां शाह अब्बास ने कहा कि पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है।
विज्ञापन
एसएसपी ने निष्पक्ष कार्रवाई कर हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। शाह अब्बास ने बताया कि एसएसपी ने उन्हें एक गनर दिया है। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है।
शाह अब्बास ने बताया कि उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसलिए जांच कराकर इसे निरस्त किया जाए। यहां मेहराज अब्बास, जाहिद अंसारी, मुस्तफा हुसैन, ताहिर, यासीन अब्बास, मुन्ना अंसारी, सुधीर गुर्जर आदि मौजूद रहे।