सहारनपुर: किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, गांव में तनाव
सहारनपुर जनपद के एक गांव में बहला फुसलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला अलग- अलग वर्गों का होने के चलते पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में अधिकारी गांव में पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेकर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि सोमवार की दोपहर गांव का ही एक युवक उसकी 14 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब देर तक बेटी घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू की गई।
वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि बेटी को युवक के साथ जाते हुए देखा है। व्यक्ति के मुताबिक जब वह ग्रामीणों के साथ आरोपी के घर पहुंचा तो बेटी बदहवास हालत में मिली। मामला अलग- अलग वर्गों का होने के चलते तनाव बन गया।
यह भी पढ़ें: यूपी: पीड़ित छात्रा को मेरठ में नहीं मिला इंसाफ, पहले घर फिर होटलों में किया था दुष्कर्म
सीओ चौब सिंह और इंस्पेक्टर यज्ञदेव शर्मा फोर्स के साथ गांव पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी करते हुए किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी हारिस के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी फरार हैं, पुलिस गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
आरोपी के खिलाफ कराई जाएगी सख्त कार्रवाई: त्यागी
दुष्कर्म की घटना को लेकर बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया। त्यागी ने कहा कि उन्होंने मामले से पुलिस के उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/