फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sexual assault attacked on a girl in Muzaffarnagar and one accused arrested

किशोरी को ईख के खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म, दबोचा गया एक आरोपी, दूसरा फरार

Sat, 05 Oct 2019 10:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 05 Oct 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Sexual assault attacked on a girl in Muzaffarnagar and one accused arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

मुजफ्फरनगर में कस्बे से सटे एक गांव निवासी किशोरी से गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दो दिन तक पीड़ित परिवार ने लोकलाज के भय से घटना को छिपाए रखा। हालांकि शनिवार को पीड़ित पक्ष की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 साल की बेटी गुरुवार सुबह गांव के बाहर स्थित अपने खेतों पर कूड़ा डालने के लिए गई थी। आरोप है कि गांव के ही अनुसूचित जाति के दो युवकों ने किशोरी को अकेली पाकर उसे बदनीयती से दबोच लिया। आरोप है कि आरोपी पास ही ईख के खेत में खींच ले गए। वहां दोनों युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी युवक पीड़िता को वहीं किसी से घटना को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौलवी ने गिरफ्तारी के बाद कबूला जुर्म, तंत्र- मंत्र के बहाने महिला पुलिसकर्मी से किया था दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित किशोरी ने घटना की सूचना परिजनों को दी, लेकिन लोकलाज के भय से परिजन दो दिन तक घटना को छिपाए रहे। शनिवार को परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली जानसठ पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी रब्बल पुत्र महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बिजेंद्र पुत्र सुरेंद्र फरार हो गया। 

इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed