फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   seven injured including two women in baghapt district

बागपत: घर में घुसकर हमला, दो महिलाओं सहित सात घायल, पुलिस को दी तहरीर

Sat, 20 Jun 2020 10:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Jun 2020 10:58 PM IST
सार

  • एलएमसी की जमीन के विवाद में हमले का आरोप 

विज्ञापन
seven injured including two women in baghapt district
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सूरजपुर मेहनवा गांव में एलएमसी की जमीन के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर घर में घुस कर हमला करने का आरोप लगाया है। इसमें दो महिला समेत सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पीड़ितों ने कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

 
मेहनवा के संजीव शर्मा ने बताया कि उनका और पड़ोसियों का एलएससी की 42 गज जमीन पर 25 वर्षों से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। दूसरा पक्ष एलएमसी की जमीन कूड़ा कचरा डालता है। शनिवार को उनके ताऊ के लड़के विजय शर्मा ने पड़ोसियों से कूड़ा कचरा डालने के लिए दस गज जमीन छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना से नहीं निजात: यूपी के इस शहर में कारपेंटर, बिजनेसमैन से लेकर छात्र तक संक्रमित, भयावह है मौजूदा स्थिति
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जब घर के सभी लोग काम पर चले गए तो दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। महिलाओं व लड़कियों के साथ अश्लील हरकत की। उनके कपड़े भी फाड़ दिए।

मारपीट में उनकी भाभी लता शर्मा व मुनेश शर्मा के अलावा भाई नरेश शर्मा, भतीजी दीपा व साक्षी, दो भतीजे भोलू व मोंटू गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्होंने कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed