{"_id":"5d9f88bc8ebc3e017941fcb7","slug":"sang-worker-looted-the-coil-from-woman-in-medical-college-at-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कैंपस में महिला से लूटे कुंडल, आरोपी निकला संघ कार्यकर्ता, सेटिंग कर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेडिकल कैंपस में महिला से लूटे कुंडल, आरोपी निकला संघ कार्यकर्ता, सेटिंग कर छोड़ा
Fri, 11 Oct 2019 01:09 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
अपने पति के साथ बैठी पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद के मेडिकल कैंपस में गुरुवार को एक महिला से कुंडल लूट की वारदात हो गई। महिला ने मौके पर मौजूद एक युवक को लुटेरा बताया। आरोपी युवक संघ कार्यकर्ता निकला। जानकारी पर उसके पक्ष में दर्जनों लोग थाने पहुंच गए। बाद में आरोपी से लूटे गए कुंडल की रकम वसूल कर थाने से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
भावनपुर थानाक्षेत्र के छोटा हसनपुर गांव निवासी तिलक किशोर की पत्नी कविता गुरुवार सुबह मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आई थीं। काउंटर से पर्चा बनवाकर महिला डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में खड़ी थी। आरोप है कि दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसका एक कुंडल छीन लिया। महिला के शोर मचाकर एक युवक को पकड़ा लिया। उस पर लूट का आरोप लगाया। हंगामा होने पर मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उक्त युवक से थाने में पूछताछ की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नाइजीरियन ठगों के बारे चौंकाने वाले खुलासे, फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं को ऐसे फंसाते थे जाल में
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आरोपी बुलंदशहर के स्याना थानाक्षेत्र का निवासी है और संघ कार्यकर्ता है। आरोपी की गिरफ्तारी की खबर पर उसके गांव से दर्जनों लोग थाने पहुंचे। सेटिंग कर कार्यकर्ता को छोड़ दिया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/