फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Damaged the statue of Dr. Bhim Rao Ambedkar in West UP

सहारनपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, आंबेडकर की मूर्ति तोड़ी, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Sun, 03 Feb 2019 02:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 03 Feb 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Damaged the statue of Dr. Bhim Rao Ambedkar in  West UP
ग्रामीणों को समझाती एसडीएम रितु पुनिया - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक बार फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां कुछ शरारती तत्वों ने डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे अनुसूचित जाति के लोगों में भारी आक्रोश है। 

विज्ञापन


बता दें कि मामला देवबन्द के गांव तल्हेड़ी खुर्द का है। यहां रविवार को कुछ शरारती तत्वों ने बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली।

विज्ञापन

उधर, घटना की जानकारी लगने पर एसडीएम देवबंद रितु पुनिया और सीओ सिद्धार्थ सिंह भी भारी पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम ने लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया।

वहीं गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द नई मूर्ति लगवाई जाए। पुलिस ने नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed