{"_id":"5d41d5438ebc3e6d1971b78f","slug":"ruckus-in-police-station-after-attacked-on-two-soldiers-in-bijnor-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सिपाही-होमगार्ड पर लाठी-डंडों से हमला, कपड़े फाड़े, थाने में जमकर हंगामा और नारेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: सिपाही-होमगार्ड पर लाठी-डंडों से हमला, कपड़े फाड़े, थाने में जमकर हंगामा और नारेबाजी
Thu, 01 Aug 2019 12:47 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
थाने में हंगामा करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद में थाना किरतपुर क्षेत्र के गांव शाहपुर रतन में ग्राम वासियों द्वारा दो सिपाहियों के साथ अभद्र व्यवहार करने पर पुलिस ने रोका तो गांव वासियों ने सामूहिक रूप से इकट्ठा होकर सिपाही व एक होमगार्ड पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनके कपड़े फाड़ डाले। फिर बाद में घटना को लेकर थाने पर जमा हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार रात में करीब 400-500 गांव वासियों ने थाने को घेर लिया और थाने पर जमा होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए।
बुधवार को थाने के हल्का नंबर तीन में तैनात एक सिपाही व उसके साथ होमगार्ड गांव में ड्यूटी कर रहे थे। सिपाही सत्येंद्र और होमगार्ड नरेंद्र से अनुसूचित जाति के आकाश आदि की किसी बात पर नोकझोंक हो गई। बात बढ़ी तो गांव के अनुसूचित जाति के सैकड़ों लोगों ने पुलिसकर्मियों को मारा पीटा और उनके कपड़े फाड़ डाले।
विज्ञापन
वहीं रात्रि में लगभग 10:00 बजे अनुसूचित जाति के पुरुष व महिलाओं ने थाना घेर लिया और प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार से पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। देर रात तक अनुसूचित जाति के सैकड़ों लोग थाने पर मौजूद है और हंगामा कर रहे हैं। जबकि पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/