फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ria aur pushpender

रिया और पुष्पेंद्र की शादी को पुलिस ने नकारा

Thu, 23 Jun 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
ria aur pushpender
रिया के बारे में जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
 रिया और पुष्पेंद्र का कोर्ट मैरिज नहीं हुई है। पुलिस ने बताया रिया के मकान से एक एफिडेविट जरूर मिला है, जिसमें रिया और पुष्पेंद्र के फोटो लगे हैं। लेकिन, न्यायालय इसे कोर्ट मैरिज नहीं मानता। उधर, पुष्पेंद्र के परिजनों ने भी शादी न होने की बात कही है।
विज्ञापन

एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि रिया और पुष्पेंद्र की रजिस्टर्ड शादी नहीं है। दोनों में प्रेम संबंध थे, इसे नकारा नहीं जा सकता। कुछ दिनों से तकरार थी, यह बात भी सामने आई है। लेकिन, दोनों में फोन पर बातचीत लगातार होती रही। दोनों ही चंद्रशेखर गुप्ता और उसके परिवार के करीबी थे। ये छोटी-छोटी बातों का भी चंद्रशेखर के घर में आकर जिक्र करते थे। पुलिस ने बताया कि रिया ने प्रवेश विहार में एक मकान बनवाया था, जो उसके नाम पर है। रिया और पुष्पेंद्र अक्सर वहां पहुंचते थे। एक सप्ताह से दोनों एक-दूसरे से नाराज थे। इसके चलते रिया अपने घर शेरगढ़ी में रहने लगी थी।
विज्ञापन


रिश्ते में पुष्पेंद्र की साली थी रिया
पुष्पेंद्र के परिजनों ने बताया कि रिया दूर के रिश्ते में पुष्पेंद्र की साली लगती थी। रिया और पुष्पेंद्र के बीच क्या संबंध थे, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुष्पेंद्र की मां कृष्णा ने बताया रिया कभी उनके घर नहीं आई। पुलिस ने शाम पांच बजे के आसपास हत्या होनी बताई है। घटना वाली शाम पुष्पेंद्र अपने घर पर ही थी। पुलिस उसे घर से ही उठाकर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक आईडी भी अपडेट नहीं
पुष्पेंद्र की बहन राखी ने बताया कि उसके भाई ने तीन साल पहले फेसबुक आईडी बनाई थी। वह काफी दिनों से बंद है। उस फेसबुक आईडी को भाई ने अपडेट भी नहीं किया। पुष्पेंद्र बीटेक करने के बाद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने लगा था।

शास्त्रीनगर ट्रिपल मर्डर केस...
मेरठ। कातिलों की गिरफ्तारी तो दूर, पुलिस अभी तक रिया की स्कूटी तक नहीं तलाश पाई है। पुलिस का कहना है कि रिया की स्कूटी कातिल ने किसी घर में छिपा रखी है। हालांकि, पुलिस ने कातिल के घर माधवपुरम में स्कूटी तलाशी थी, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। चंद्रशेखर के घर रिया स्कूटी से आई थी। पुलिस ने इसके सुबूत भी जुटा लिये हैं। वारदात के बाद से स्कूटी गायब है, जिससे पुलिस ने अंदेशा जताया कि कातिल ही ले गए हैं। पुलिस का कहना है कि कातिल ने स्कूटी को किसी मकान में छिपा रखा है और खुद शहर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस ने स्कूटी तलाशने के लिए माधवपुरम समेत कई जगहों पर छापेमारी की।

पुष्पेंद्र पर पुलिस का निशाना?
पुष्पेंद्र चार दिन से पुलिस हिरासत में है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि ट्रिपल मर्डर के पीछे पुष्पेंद्र का हाथ है। लेकिन, पुष्पेंद्र ने हत्या खुद नहीं की, किसी और से कराई है। सवाल उठता है कि चार दिन से पुलिस पुष्पेंद्र से सच ही नहीं उगलवा सकी। पुलिस का कहना है कि कातिल की गिरफ्तारी के बाद सच का सामना होगा। वारदात के बाद अचानक पुष्पेंद्र का आना, दिनभर उसका मोबाइल स्विच ऑफ और अन्य ऐसे कई सुबूत सामने आए हैं, जिसमें पुष्पेंद्र ही निशाने पर है।


पुष्पेंद्र ले गया था एलसीडी
पुलिस ने बताया कि चंद्रशेखर के घर से एलसीडी गायब मिली है। पुष्पेंद्र ने बताया है कि वह एक मिस्त्री को एलसीडी देकर आया है। एलसीडी में कुछ खराबी आ गई थी, जिसके चलते आंटी (पूनम गुप्ता) के कहने से वह मिस्त्री को देकर आया था। इससे जाहिर है कि पुष्पेंद्र का चंद्रशेखर के घर से गहरा नाता था। हर छोटी बड़ी बात रिया और पुष्पेंद्र के साथ साझा होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed