{"_id":"5944266a4f1c1b40718b4839","slug":"property-dealer-wife-said-for-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड : पत्नी ने दी आत्मदाह की चेतावनी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड : पत्नी ने दी आत्मदाह की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Sat, 17 Jun 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में डेढ़ माह बाद भी पुलिस खाली हाथ है। वहीं मृतक की पत्नी को धमकी मिल रही है। महिला का कहना है कि अगर एक सप्ताह के अंदर आरोपी पकड़े नहीं गए तो वह बच्चों के साथ एसएसपी या फिर एडीजी कार्यालय पर आत्मदाह कर लेगी।
विज्ञापन
खतौली के मोहल्ला देवीदास निवासी सुबोध शर्मा पुत्र सुरेंद्र शर्मा मोदीपुरम की आंनद निकेतन कॉलोनी में पत्नी ज्योति, बेटा प्रभव व बेटी आराध्या के साथ किराए पर रहते थे। 29 अप्रैल की रात में वह दोनों बच्चों के साथ स्कूटी से नारायण फार्म हाउस गए था। वहां से लौटते वक्त डौरली गेट के सामने कार सवार बदमाशों ने गोली मराकर उनकी हत्या कर दी। भाई सुभाष शर्मा ने सुधीर शर्मा निवासी खतौली, राजबीर उर्फ टीटू, दीपक बंसल निवासी खतौली, धर्मेंद्र निवासी मुजफ्फरनगर और एक ड्रग इंस्पेक्टर राजेश यादव को नामजद किया था। मृतक की पत्नी ज्योति का कहना है कि वह थाने के चक्कर काटकर थक चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नामजद आरोपी धमकी देकर मुकदमा वापस करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
स्कूटी भी नहीं मिली
सुबोध शर्मा की मौत के बाद उनकी स्कूटी मौके पर ही खड़ी थी, जो वहां से चोरी हो गई। ज्योति का कहना है कि पुलिस ने कहा था कि स्कूटी थाने पर है और अब कह रही है कि पता नहीं। लैपटॉप और मोबाइल भी पुलिस के पास है। कई बार लेने भी गई, लेकिन अभी तक नहीं दिए।
विज्ञापन