फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Property dealer murdered in Meerut and A friend was arrested by police

मेरठ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, पहचान मिटाने के लिए ईंट से कुचला चेहरा, एक दोस्त गिरफ्तार

Thu, 14 Mar 2019 03:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Mar 2019 03:10 AM IST
विज्ञापन
Property dealer murdered in Meerut and A friend was arrested by police
प्रॉपर्टी डीलर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के मेडिकल क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को ईंट से कुचल दिया गया। घटना के करीब आठ घंटे बाद शव की शनाख्त हुई। हत्या का अंदेशा प्रॉपर्टी डीलर के दोस्तों पर गहराया हुआ है। पुलिस का कहना कि एक दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। चार अन्य हिरासत में हैं। प्रारंभिक जांच में अवैध संबंध के चलते हत्या की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर अनिल का शव खून से लथपथ हालत में प्रवेश विहार से काजीपुर गांव मार्ग पर मिला था। उसे दो गोलियां मारी गईं थीं। चेहरे को बुरी तरह से कुचला गया था। शव मिलने की जानकारी पर अनिल की दूसरी पत्नी ने पोस्टमार्टम हाउस पर जाकर शनाख्त की। उसने ही अनिल की पहली पत्नी को इसके बारे में फोन पर बताया। परिजनों में कोहराम मचा है। शव के पास बाइक मिली थी। जिसका रजिस्ट्रेशन अमित चौधरी निवासी जागृति विहार के नाम था। अनिल के जेब में मोबाइल फोन व पर्स मिला था। मोबाइल से आखिरी कॉल सिंभावली में एक युवक को की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद अनिल की पत्नी का नंबर निकाला। तब जाकर इसकी सूचना दी गई। 
विज्ञापन


तलाकशुदा महिला से की थी लव मैरिज 
पुलिस ने बताया कि रोहटा थानाक्षेत्र चिंदौड़ी गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर अनिल उर्फ बंटी (40) पुत्र विरेंद्र कुमार ने ब्रह्मपुरी की एक तलाकशुदा महिला से लव मैरिज की थी। अनिल के भाई सुनील की तीन साल पहले मौत हो गई। अनिल का उसकी भाभी से ही विवाह हो गया था। वह गांव में दो बच्चों के साथ रहती है। इसके बावजूद भी अनिल ने दूसरी शादी की और छह माह से उसके साथ मोहनपुरी में रह रहा था। दूसरी महिला से एक साल का बच्चा और 14 साल का पहले पति से बच्चा भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे 
एसओ मेडिकल कैलाश चंद के मुताबिक दूसरी पत्नी ने बताया कि मंगलवार शाम अनिल को उसके चार दोस्त गोलू, राजा, मनीष निवासी आई ब्लॉक शास्त्रीनगर और टिंकू निवासी माधवपुरम घर से बुलाकर ले गए थे। देर रात तक अनिल वापस नहीं लौटा तो पत्नी ने उनके दोस्तों से संपर्क किया। जिसमें मनीष से उसकी बात हुई। मनीष ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया था कि अनिल गोलू और राजा के साथ है। इससे ज्यादा उसे पता नहीं।

पहचान के बाद खुली पोल 
हत्या की जानकारी लगते ही अनिल की दूसरी पत्नी ने पुलिस को उसके दोस्तों के नाम बताए। पुलिस ने मनीष को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक मनीष ने बताया कि अनिल की हत्या गोलू राजा, टिंकू ने की है। विरोध करने पर आरोपी उसे भी मारना चाहते थे। उसको धमकी दी कि वह किसी को नहीं बताएगा। जिसके चलते उसने भी अनिल की पत्नी को कुछ नहीं बताया। उसके बाद पुलिस ने चार और लोगों को हिरासत में लिया। देर रात तक पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी रही।

दोनों पत्नियां थाने पहुंचीं 
अनिल की पहली पत्नी सोनिया के साथ परिवार के लोग भी मेडिकल थाने पहुंचे। जहां पर अनिल की दूसरी पत्नी भी मौजूद थी। सोनिया को बेवफा पति की मौत का गम और उसकी दूसरी पत्नी पर गुस्सा था। उसने कहा कि अनिल छह महीने पहले उसे छोड़कर आ गया था। उसको जानकारी थी कि वह दूसरी महिला से शादी कर चुका है। वही बताए कि अनिल को किसने मारा। थाने में दोनों पत्नियां एक-दूसरे से मिलीं।
 
सभी बिंदुओं पर जांच
हत्या के मामले में एक दोस्त गिरफ्तार है जबकि चार हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ चल रही है। जांच में अवैध संबंध के चलते हत्या होना सामने आया है। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। - अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed