{"_id":"5d5adbfa8ebc3e89eb1c7774","slug":"policemen-beating-a-soldier-in-baghpat-city-and-investigation-start-in-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिसकर्मियों ने आबकारी के सिपाही को लाठी-डंडों से पीटा, मामले की जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: पुलिसकर्मियों ने आबकारी के सिपाही को लाठी-डंडों से पीटा, मामले की जांच शुरू
Tue, 20 Aug 2019 01:27 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
चोट के निशान दिखाता घायल सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद में यूपी-हरियाणा सीमा की निवाड़ा चेकपोस्ट पर रविवार रात वाहनों से अवैध वसूली की वीडियो बनाने के शक में तीन पुलिसकर्मियों ने आबकारी विभाग के सिपाही को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। एसपी ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
निवाड़ा चौकी उगाही को लेकर काफी बदनाम है। दो साल पहले पूरी चौकी को निलंबित कर दिया गया था। पुलिस कर्मियों की मारपीट का शिकार हुआ आबकारी सिपाही धर्मवीर सिंह बुलंदशहर के नरसैना गांव का रहने वाला है। उसकी ड्यूटी निवाड़ा चेकपोस्ट पर लगी थी। धर्मवीर ने एसपी को बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे वह चौकी के पास मोबाइल से अपने परिचित से बात कर रहा था। इस दौरान तीन पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन
गुंडागर्दी की हदें पार, भाजपा नेता का फोन नहीं सुना तो कर दी दरोगा की पिटाई, तस्वीरें
विज्ञापन
आरोप है कि तीनों पुलिसकर्मी वाहनों से अवैध वसूली कर रहे थे। इसकी वीडियो बनाने के शक में उसकी वर्दी फाड़ दी और सर्विस रिवाल्वर तान कर मारने की धमकी दी। उसे खींचकर चौकी के पास बने कमरे में ले गए और लाठियों से पीटा।
एसपी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। यदि आरोप सही पाए गए तो तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/