फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police is not action against accused after complaint by victim girl at Bijnor city

यूपी: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Thu, 02 Jan 2020 07:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Jan 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
Police is not action against accused after complaint by victim girl at Bijnor city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

बिजनौर जनपद में एक युवती ने तीन युवकों पर उसे गन्ने के खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म करने और मामले की जानकारी पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। होश आने पर जब वह नगीना देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 

विज्ञापन


किरतपुर क्षेत्र निवासी एक युवती ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 28 दिसंबर को वह नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव में एक रिश्तेदारी में जा रही थी। बस से उतरकर जब वह आगे बढ़ने लगी तो तीन युवकों ने उसे तमंचे दिखाकर आतंकित कर उसे गन्ने के खेत में खींच लिया और तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के अनुसार आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर वहां से भाग गए। होश आने पर उसने शोर मचाया तो वहां पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: समझौते के प्रस्ताव से भड़के एसपी, शिक्षिका निलंबित,कक्षा तीन की छात्रा से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने अपने घरवालों या फिर पुलिस को इस बारे में कुछ बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। बदहवास हालत में अपने घर पहुंची पीड़ित युवती ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। आरोप है कि युवती जब रिपोर्ट दर्ज कराने नगीना देहात थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि तीनों आरोपी युवक फोन पर उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती ने एसपी से नगीना पुलिस को उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश देने की मांग की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed