फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police has arrested three accused of a theft gang in Bijnor district of Uttar Pradesh

यूपी: दबोचा गया एटीएम में चोरी करने वाला गैंग, यूट्यूब से सीखा था तरीका, अभी तीन हैं फरार

Mon, 24 Feb 2020 06:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Feb 2020 06:54 PM IST
सार

एटीएम तोड़कर चोरी करने वाला गैंग दबोचा गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने चोरी करने का यह हुनर यूट्यूब से सीखा है।

विज्ञापन
Police has arrested three accused of a theft gang in Bijnor district of Uttar Pradesh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बिजनौर जनपद की पुलिस ने एक ऐसे गैंग तो दबोचा है। जो एटीएम को तोड़कर कैश चोरी करते थे। अभी गैंग के तीन सदस्य फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी हैं। युवकों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने चोरी करने का यह हुनर यूट्यूब से सीखा है। 

विज्ञापन


एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक धामपुर में 21 फरवरी की रात चोरों ने यूको बैंक के एटीएम को तोड़कर कैश चोरी करने की कोशिश की थी। पुलिस एटीएम को निशाना बनाने वाले गैंग की तलाश में जुटी थी। धामपुर पुलिस ने आरएसएम चौराहे से नगीना थाने के गांव पुरैनी निवासी जितेंद्र, उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के गांव हरियावाला निवासी मोहित और संगम को दबोच लिया। तीनों चोरों के पास से एटीएम तोड़ने वाले औजार, सब्बल, दो चाकू बरामद किए गए। पकड़े गए चोरों ने पुलिस को बताया कि वह रुद्रपुर में औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में काम करते हैं। सभी साथियों ने यू ट्यूब से एटीएम तोड़कर रुपये चोरी करना सीखा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर दबोचा गया गैंग, नहीं हुई बदमाश की शादी, हरिद्वार में बनाई थी लूट की पूरी प्लानिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी साथियों ने मिलकर योजना बनाई और धामपुर में यूको बैंक के एटीएम को तोड़कर चोरी करने की कोशिश की। पुलिस गश्त की वजह से वे अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। 

एसपी ने बताया कि इस गैंग में शामिल पंजाब के जिला तरनतारन की बाबा बीड़ी चांद कॉलोनी गोइंदवाल निवासी निर्मल, तरनतारन जिले के गांव कल्लाह निवासी राजविंदर उर्फ छोटू व रमन सिंह उर्फ रिक्की फरार हैं। पुलिस इन तीनों की तलाश में जुटी है। एसपी ने गैंग को पकड़ने वाली टीम में शामिल धामपुर के प्रभारी निरीक्षक रंजन कुमार शर्मा, दरोगा सुरेंद्र मलिक, टेकराम सिंह, आरक्षी गौरव राठी, कुलदीप राणा समेत पूरी टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed