फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police has arrested seven crooks after busted a gang at Saharanpur city

यूपी: एक बड़े पुश चोर गिरोह का पर्दाफाश, सात बदमाश गिरफ्तार, कई वारदातों को दे चुके थे अंजाम

Thu, 23 Jan 2020 04:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Jan 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Police has arrested seven crooks after busted a gang at Saharanpur city
सात आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में पुलिस ने गुरुवार को एक बड़े पशु चोर गिरोह का खुलासा करते हुए सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन तमंचे, छह जिंदा कारतूस और दो चाकू के साथ दो बोलेरो पिकअप गाड़ी बरामद की हैं। 

विज्ञापन


उधर, पुलिस की मानें तो गिरफ्तार बदमाश पिछले काफी समय से थाना क्षेत्र के कई अलग- अलग गांव से दर्जनों पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इसके बाद से ही पुलिस इन बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिरोही ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सर्विस रोड से चेकिंग के दौरान इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में उक्त आरोपियों ने अपना नाम रिक्की उर्फ रिंकू पुत्र बेदपाल निवासी भटपुरा, सन्नी पुत्र हरकेश लुकादड़ी, सचिन उर्फ काला पुत्र नरेश निवासी थाना सरधना गांव कलन्दी, परवेज पुत्र पप्पू निवासी खेड़ी सराय थाना मीरापुर मुज्जफरनगर, अक्षय पुत्र राजेन्द्र निवासी कलन्दी थाना सरधना मेरठ, रामभूल पुत्र रविन्द्र निवासी कलन्दी थाना सरधना मेरठ, भीष्म पुत्र मूल सिंह निवासी नाहली सरधना जिला मेरठ बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मुठभेड़ में दबोचे गए अंतर्जनपदीय पशु लुटेरे, पांच बदमाशों को लगी गोली, चार हुए फरार

बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्तों पर पहले भी चोरी के कई मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज हैं। सीओ देवबंद चौब सिंह ने बताया कि आरोपी देर रात्रि पशुओं को चुराते थे, जिनको बाद में आरोपी आसपास की मीट फैक्टरियों में बेच दिया करते थे। उससे जो भी पैसा आता था, उसको आपस में बराबर- बराबर बांट लिया करते थे। 

यह भी पढ़ें: मेरठ में लूट की वारदात का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख की नगदी सहित ज्वेलरी बरामद

वहीं पुलिस ने इन शातिर चोरों को गिरफ्तार करके कहीं न कहीं क्षेत्र में बढ़ रही पशु चोरियों की घटनाओं पर अंकुश लगाने का काम किया है। पशु चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएस आई दीपक चौधरी, एसआई पवन कुमार, एसआई योगेन्द्र यादव, सिपाही गौरव, डिम्पल आदि शामिल रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed