{"_id":"5febe6631def1e1fa378b14062a8fe3f","slug":"police-curruption-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जेब गरम कर छोड़ा बारूद का ‘ठेका’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने जेब गरम कर छोड़ा बारूद का ‘ठेका’
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 11 Nov 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने भले ही शहर में अवैध रूप से पटाखे बेचने पर प्रतिबंध लगाया हो, लेकिन पुलिस ने अपनी जेब गरम कर शहर में बारूद का ठेका छोड़ दिया है। कंकरखेड़ा के सरधना रोड पर तो मंगलवार को फैंटम सिपाहियों ने खुलेआम वसूली की। प्रत्येक दुकानदार से दो-दो हजार रुपये घूस लेने के बाद ही माने।
इस बीच वहां से गुजर रहे मीडियाकर्मियों ने पुलिस की इस घूसखोरी को कैमरे में कैद किया तो पुलिस वाले भागने लगे। बदमाशों के सामने सरेंडर करने वाली पुलिस का यह हाल देखकर लोग भी हैरान रह गए।
कंकरखेड़ा क्षेत्र के सरधना रोड पर पटाखों की दुकानों पर मंगलवार सुबह तीन फैंटम सिपाही पहुंचे। तीनों सिपाहियों ने पटाखे बेचने वाले दुकानदारों से दुकान बंद करने के लिए नहीं, बल्कि दुकान खोलने के नाम पर अवैध वसूली करनी शुरू कर दी। इस बीच एक दुकानदार ने एक हजार रुपए पुलिसकर्मियों को देने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों को हड़काया और प्रत्येक दुकानदार से दो-दो हजार रुपये देने को कहा। मामला दोनों तरफ से गैरकानूनी था। इसलिए दुकानदारों ने सिपाहियों ने दो-दो हजार रुपये देकर खुलेआम पटाखे बेचे। वहां से गुजर रहे मीडिया कर्मियों ने पुलिसकर्मियों की वसूली को कैमरे में कैद कर लिया।
फोटो खिंचते ही पुलिस वाले वहां से भागने लगे। नाम ना छापने की शर्त पर एक दुकानदार ने बताया कि थाना पुलिस ने पैसा लेकर पटाखों की दर्जनों दुकानें लगवाई हैं।