यूपी: मुठभेड़ में दबोचा गया 25 हजार का इनामी बदमाश, दूसरा साथी चकमा देकर फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना सदर पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने बदमाश के पास से एक बाइक, तमंचा बरामद किया है।
थाना सदर पुलिस की टीम बृहस्पतिवार देर रात छिदबना के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां से गुजरे। पुलिस चेकिंग के लिए आगे बढ़ी तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू की। इसमें एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा। घायल बदमाश का जिला चिकित्सालय में इलाज कराया गया।
पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि घायल बदमाश अंकुर पुत्र मोहर सिंह निवासी अनंतमऊ थाना नानौता सहारनपुर है। उसके खिलाफ लूट, जानलेवा हमले, शस्त्र अधिनियम सहित अन्य मामलों में विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।
यह भी पढ़ें: मेरठ छेड़छाड़ मामला: पीड़िता ने कहा- ऐसे दरिंदों को नहीं जीने का हक, इन्हें मुठभेड़ में मार दो
इस बदमाश के खिलाफ थाना नानौता में आईपीसी की धारा 302, थाना सरसावा में आईपीसी की धारा 394, 307 और 452 के तहत और थाना सदर में आईपीसी की धारा 307, 414 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। बदमाश के पास से बिना नंबर की बाइक और तमंचा भी मिला है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
थाना प्रभारी पंकज पंत, उप निरीक्षक नरेश पाल, लोकेंद्र राणा, गजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह, शहनवाज, कांस्टेबल सुमित कुमार, अक्षय तोमर और गौरव कुमार।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/