फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   patni ki maaike me chaaku hatya

पत्नी की मायके में चाकू से गोदकर हत्या

Wed, 29 Jun 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jun 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
patni ki maaike me chaaku hatya
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 न्यू सैनिक विहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक युवक ने पत्नी की मायके में चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार महिला के एक युवक से संबंध थे। जिस पर दंपति में अक्सर विवाद होता था। इस हमले में दंपति की मासूम बच्ची भी चाकू लगने से घायल हो गई। ससुराल वालों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कंकरखेड़ा क्षेत्र के न्यू सैनिक विहार कॉलोनी निवासी प्रेम सिंह (प्रॉपर्टी डीलर) की बेटी तान्या उर्फ तनु की वर्ष 2007 में मैकेनिक प्रमोद सिरोही निवासी लौहाडे़ गुलावठी बुलंदशहर से शादी हुई थी। दंपति गंगानगर में किराये के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन

तान्या के एक युवक से संबंध थे, जिसको लेकर दंपति में विवाद रहता था। एक सप्ताह पहले प्रमोद ने तान्या से मारपीट कर दी थी। गंगानगर थाना पुलिस ने प्रमोद को हिरासत में ले लिया था। जिसे तान्या ने ही छुड़वाया था। जिसके बाद तान्या अपनी डेढ़ साल की बच्ची अंजलि को लेकर न्यू सैनिक विहार में अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची को टॉफी देकर बोला हमला
मंगलवार सुबह करीब सात बजे प्रमोद अपनी ससुराल पहुंचा। प्रमोद ने बच्ची को टॉफियां दी। जिसके बाद बेड पर लेटी तान्या पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में एक चाकू बच्ची क ो भी लगा। मां-बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर तान्या की मां सुमन और दादा किरण सिंह कमरे की तरफ दौड़े। प्रमोद ने उनको भी जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। परिजन तान्या व बच्ची को निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने तान्या को मृत घोषित कर दिया।


शरीर पर एक दर्जन वार
एसओ कंकरखेड़ा यादराम यादव ने बताया कि प्रमोद और तान्या की लव मैरिज हुई थी। महिला के एक युवक से संबंध थे। जिसको लेकर दंपति में विवाद रहता था। प्रमोद ने तान्या पर निर्ममता से वार किए। उसके शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा चाकू के निशान मिले हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed