फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one killed in road accident near Meerut

काल बनी रोडवेज की बस ने छीन ली एक और जिंदगी

Sun, 01 Nov 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 01 Nov 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
one killed in road accident near Meerut

दिल्ली रोड पर सोतीगंज चौराहे के पास रोडवेज बस चालक की लापरवाही से एक घर का चिराग बुझ गया। बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और ड्राइवर की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


 ब्रह्मपुरी इंद्रानगर-2 निवासी अनुज शर्मा (22) पुत्र पूरन चंद्र पीएल शर्मा रोड स्थित एक मोबाइल शॉप पर काम करता था। शनिवार को वह दोस्त अनुज रावत के साथ बाइक से शॉप पर जा रहा था। सोतीगंज चौराहे पर भैसाली डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अनुज शर्मा बस के पहिये के नीचे आ गया, जबकि अनुज रावत दूर जाकर गिरा।
विज्ञापन


आसपास के लोग अनुज को लेकर भोपाल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते दूसरे अस्पताल में ले जाने को कहा। वहां से लोग अनुज शर्मा को सुशीला जसवंत राय अस्पताल लेकर चले, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं उसके दोस्त को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। उधर, हादसे के बाद बस चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तड़पते हुए अनुज ने कहा- मुझे बचा लो
मोबाइल शॉप के मालिक बीएस राणा ने बताया कि घटना की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और अनुज को लेकर अस्पताल ले जाने लगे। करीब आधा घंटे तक दर्द से तड़पते अनुज ने कहा कि मुझे बचा लो। लेकिन उसके पेट पर पहिया चढ़ने से हालत गंभीर थी। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।


जमकर हंगामा, ड्राइवर को दबोचा
हादसे के बाद मौके पर जमा हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया और मौके पर ही ड्राइवर कपिल पुत्र सेंसरपाल निवासी ग्राम नेक थाना जानी को पकड़ लिया। लोगों ने धुनाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। उधर, अनुज के साथ काम करने वाले साथियों ने भी सदर थाने पहुंचकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। सदर थाने में कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed