फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one killed in road accident near Meerut

मेरठ में रोडवेज बस ने छात्र को कुचला

Sat, 12 Sep 2015 01:47 AM IST
one killed in road accident near Meerut
one killed in road accident near Meerut Updated Sat, 12 Sep 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
one killed in road accident near Meerut

स्कूल से घर लौट रहे साइकिल सवार किशोर छात्र को मवाना रोड पर बिजनौर डिपो की रोडवेज बस ने कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के आने से पहले ही शव मोर्चरी भिजवा दिया, जिसको लेकर परिजनों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया। तहरीर पर इंचौली पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


इंचौली थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव निवासी नैन सिंह का मंझला पुत्र विनय (14) एसएसडी कॉलेज लालकुर्ती में नवीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार दोपहर साइकिल से घर लौटते समय जब वह मवाना रोड गंगानगर स्थित पीएनटी कॉलोनी के सामने पहुंचा तो पीछे से आई रोडवेज बस ने साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


सड़क पर गिरे विनय के सिर को बस का पहिया कुचलते हुए निकल गया। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। आसपास के  दुकानदारों ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी जिस पर पहुंची गंगानगर चौकी पुलिस ने छात्र के शव को तुरंत मोर्चरी भिजवा दिया। जबकि रोडवेज बस को छोटा मवाना पुलिस चौकी पर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पाकर छात्र की मां ममतेश सबसे पहले मौके पर पहुंची और मौत की खबर पाकर बेहोश हो गई। बाद में छात्र के परिजन सहित रजपुरा के सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। शव को परिजनों के आने से पहले उठाने पर परिजनों और ग्रामीणों इंस्पेक्टर इंचौली से नोकझोंक हो गई। बाद में पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed