फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One badmash has arrested in police encounter at Shamli district

आखिर मुठभेड़ में दबोचा गया वांछित बदमाश, साढ़े तीन साल से तलाश रही थी पुलिस

Thu, 21 Nov 2019 06:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Nov 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
One badmash has arrested in police encounter at Shamli district
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

शामली जिले की कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश करीब साढ़े तीन साल पहले लूट की घटना में वांछित चल रहा था और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बदमाश बागपत और सहारनपुर जिले में लूट की वारदात में शामिल रहा है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि बुधवार रात को एसपी अजय कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन शिकंजा अभियान के तहत कोतवाली पुलिस वांछितों की तलाश में गश्त कर रही थी। एसएसआई रविंद्र कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम दिल्ली रोड पर बैंक्वेट हॉल के निकट पहुंची, तो उसी समय सामने से एक युवक आता दिखाई दिया। युवक की हालत संदिग्ध देखकर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो युवक पुलिस टीम पर फायर करते हुए भाग निकला। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर दबोचा गया इनामी गोकश, जंगल में हुई धांय- धांय, देखें मुठभेड़ की ये तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम कुर्बान, निवासी गांव खेड़ीकरमू बताया। कोतवाल ने यह भी बताया कि पकड़ा गया बदमाश करीब साढ़े तीन साल पहले 15 मई 2016 में कैराना रोड पर एक नर्सिंग होम के निकट एक युवक से ई-रिक्शा और 10 हजार रुपये लूटने की घटना में शामिल था। इस घटना में इस एक अन्य बदमाश कस्बा गढ़ीपुख्ता निवासी मोहम्मद मियां भी शामिल था, जो उस समय गिरफ्तार होकर जेल गया था, जबकि कुर्बान तब से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी न होने पर एसपी अजय कुमार की तरफ से 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 

कोतवाल के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया बदमाश करीब तीन साल पहले सहारनपुर जनपद के गंगोह में ट्रैक्टर लूट की घटना में शामिल रहा था। करीब दो साल पहले बागपत के कस्बा बड़ौत में ई-रिक्शा लूट में वह गिरफ्तार होकर जेल गया था। कोतवाल ने बताया कि बदमाश का चालान कर दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed