फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One accused arrested in encounter at Muzafffarnagar district of Uttar Pradesh

मुठभेड़: मरीज बनकर डॉक्टर से लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार, चार माह से चल रहा था वांछित

Fri, 17 Jan 2020 09:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Jan 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested in encounter at Muzafffarnagar district of Uttar Pradesh
मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक 25 हजार के इनामी बदमाश को धर दबोचा। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे खतौली सीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पकड़ा गया बदमाश चार माह पूर्व जौहरा रोड पर भैंसी निवासी डॉक्टर से की गई लूट के मामले में वांछित था।

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे मंसूरपुर एसओ मनोज चाहल पुलिस के साथ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर गांव बेगराजपुर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर पास के बाग में घुस गए। युवकों को संदिग्ध मानते हुए पुलिस बाग में पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान बदमाशों की बाइक बारिश के चलते बाग में हुई कीचड़ में फिसलकर गिर गई, जिसे वहीं छोड़कर बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए पैदल ही ईख के खेत की तरफ भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। जबकि उसका साथी ईख के खेत में घुसकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मुठभेड़ में दबोचा गया 25 हजार का इनामी बदमाश, दूसरा साथी चकमा देकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसओ मनोज चाहल ने बताया कि गिरफ्तार किया गया बदमाश साकिब पुत्र इदरीश गांव शेरनगर, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है, जिस पर नई मंडी कोतवाली से ही 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। एसओ ने बताया कि साकिब नई मंडी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है, जिसके खिलाफ कई थानों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मौके से बदमाशों की बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल बदमाश को खतौली सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कुख्यात योगेश भदौड़ा के साथी अक्षय की हत्या में बड़ा खुलासा, इसलिए हुआ मर्डर, गैंगवार की आशंका

मरीज बनकर डॉक्टर से की थी लूटपाट
एसओ मनोज चाहल ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश साकिब ने अपने दो साथियों के साथ करीब चार माह पूर्व जौहरा रोड पर क्लीनिक चलाने वाले भैंसी निवासी डॉक्टर राजकुमार से लूटपाट की थी। लुटेरे मरीज बनकर डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे थे और उनसे लूटपाट कर भाग गए थे। जांच के दौरान साकिब एवं उसके साथियों का नाम सामने आया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed