फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One accused arrest in case of sexual assault attacked on baby girl in Meerut district

मेरठ: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, ऐसे खुला मामला, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Oct 2019 07:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 28 Oct 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
One accused arrest in case of sexual assault attacked on baby girl in Meerut district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

मेरठ जनपद में पांच साल की बच्ची से एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची ने अपनी दादी को आरोपी की करतूत के बारे में बताया तो मामला खुल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


यह घटना थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक सोनू (34) पुत्र दीवान चंद मूल रूप से राजस्थान का निवासी है, जो बच्ची के पिता के साथ काम करने के चलते इसी घर में रहता था। घर से कुछ दूर बच्ची की दादी अलग घर में रहती है। रविवार को घर के सभी लोग दीपावली की तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच सोनू बच्ची को बहला फुसलाकर उसकी दादी के घर ले गया। उस समय दादी अपने घर के निचले हिस्से में थी। सोनू बच्ची को ऊपर वाले कमरे में ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अश्लील मूवी दिखाकर नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची का शोर सुनकर उसकी दादी उसके पास पहुंची। दादी ने बच्ची से उसकी हालत देखकर पूछा तो आरोपी सोनू की करतूत जानकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद दादी पोती को अपने बेटे के घर लेकर पहुंची और उन्हें घटना के बारे में बताया। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी सोनू के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed