फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nand plaza meerut

व्यापारी और उसकी पत्नी को पीटा, फायरिंग

Mon, 14 Sep 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 14 Sep 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
nand plaza meerut

गढ़ रोड स्थित नंद प्लाजा में रविवार रात व्यापारी और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गई। इस दौरान फायरिंग भी की। दंपति को बचाने पहुंचे संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के भाई के साथ भी मारपीट की गई। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर नौचंदी मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को पकड़ लिया। व्यापारियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर नौचंदी थाने पर हंगामा किया।

विज्ञापन


नंद प्लाजा में गौरव की जीएस मोबाइल के नाम से दुकान है। रविवार रात दस बजे वह अपनी दुकान का बंद कर रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूद थी। आरोप है कि नंद प्लाजा स्थित आफता फाइनेंस कंपनी के ऑफिस से तीन युवक वहां पहुंचे और गौरव पर फायरिंग कर दी। गौरव जान बचाकर भागा तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई करनी शुरू कर दी। इस बीच गौरव की पत्नी के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन


इतना ही नहीं हमलावरों ने कई राउंड हवाई फ ायरिंग भी की। इससे वहां भगदड़ मच गई। यह देख प्लाजा में मौजूद संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष के भाई प्रदीप गुप्ता और व्यापारी राहुल मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। बाद में व्यापारियों की भीड़ जुटी तो हमलावर फरार हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर नौचंदी हरशरण शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने प्लाजा की छत पर तलाशी ली तो एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायल लोगों को जिला अस्पताल भेजा। बाद में व्यापारियों ने नौचंदी थाने पहुंचकर कार्रवाई मांग को लेकर हंगामा किया। पीड़ित गौरव ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर नौचंदी का क हना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। व्यापारियों ने फाइनेंस कंपनी के ऑफिस के लोगों पर मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग का आरोप लगाया है।

 
...तो सड़कों पर उतरेंगे व्यापारी

क ई माह पूर्व जीआईसी के समाने एक फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में दिल्ली पुलिस के सिपाही समेत दो लोग गोली लगने से घायल हो गए थे। वहीं स्टार प्लाजा और गंगा प्लॉजा में कई बार फाइनेंसरों के बीच गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। थाने पहुंचे संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता का कहना है कि जब व्यापारी अपनी दुकानों में भी सुरक्षित नहीं है तो फिर शहर की सड़कों पर क्या होगा। अगर पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की तो व्यापारी सड़कों पर उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed