{"_id":"5f03645c8ebc3e42dc3a46b6","slug":"muzaffarnagar-police-also-on-alert-criminal-vikas-dubey-posters-pasted-across-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर पुलिस भी अलर्ट पर, शहर भर में चस्पा किए गए ढाई लाख के इनामी विकास दुबे के पोस्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर पुलिस भी अलर्ट पर, शहर भर में चस्पा किए गए ढाई लाख के इनामी विकास दुबे के पोस्टर
Mon, 06 Jul 2020 11:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
पोस्टर चस्पा करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले ढाई लाख का इनामी कुख्यात विकास दुबे को लेकर मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। शहर भर में हिस्ट्रीशीटर के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। वहीं सूचना देने वाले को उचित इनाम देने की भी बात कही गई है। चप्पे चप्पे पर पुलिस अलर्ट है। वाहनों की सख्त चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
एसएसपी अभिषेक यादव ने सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश करने और बॉर्डर पर कड़ाई से चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जनपद के सभी थानों में विकास दुबे के फोटो वाले पोस्टर भी चस्पा कर लोगों से उक्त व्यक्ति के क्षेत्र में दिखाई देने पर तत्काल संबंधित थाना पुलिस को सूचना देने के लिए अपील की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कानपुर एनकाउंटर: दो स्कार्पियो व सात साथियों संग पश्चिमी यूपी की इस चौकी पर दिखा विकास दुबे, पुलिस अलर्ट
विज्ञापन
उधर, बुढ़ाना में इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने भी फरार अभियुक्त विकास दुबे की तलाश के पोस्टर कस्बे में चस्पा करवाए। फोटो लगे पोस्टर में प्रभारी निरीक्षक का मोबाइल नंबर भी लिखा गया है। हत्यारे के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर आम नागरिकों से सूचना देने की अपील की गई है।
पोस्टर के संबंध में इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि सूचना देने वाले का नाम व नंबर गोपनीय रखा जाएगा। शासन द्वारा घोषित धनराशि भी इनाम के रूप में सूचना देने वाले को दिलवाई जाएगी।