फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mine pita ke pair pakde

मैंने पिता के पैर पकड़े, दोस्त ने रेता था गला  

Fri, 09 Feb 2018 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Feb 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
mine pita  ke pair pakde
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पोस्टमैन हत्याकांड के खुलासे की प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पिता के कत्ल की कहानी हत्यारोपी बेटे तरुण की जुबानी सुनकर हर कोई हैरान था। 
विज्ञापन

हत्यारोपी तरुण बोला कि रोजाना की तरह एक फरवरी की शाम उसके पिता चंद्रपाल खेत में घूमने गए थे। जहां वह अपने दोस्त सनी के साथ मौजूद था। हम तीनों की करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। अंधेरा होने पर तीनों घर की तरफ चल पड़े। आगे पिता बीच में सनी और पीछे मैं था। इसी दौरान सनी ने चंद्रपाल के सिर में लोहे की रॉड मारी। जिस पर चंद्रपाल जमीन पर गिर गए। खतरा भांपकर चंद्रपाल उठकर भागने लगे, तभी बेटे तरुण ने उनके सिर पर दूसरा प्रहार लोहे की रॉड से किया। जिस पर चंद्रपाल बेहोश हो गए। मामला यही नहीं थमा। क्योंकि दोनों पहले से ही चंद्रपाल की हत्या का प्लान बना चुके थे। तरुण ने अपने पिता के पैर पकड़ लिए थे और सनी ने चाकू से उनका गला रेत दिया था।
विज्ञापन


पापा की आंख खुली थी 
प्रेसवार्ता में तरुण ने बताया कि पीछे से लोहे की रॉड लगने के बाद पापा चंद्रपाल की आंख एक बार खुली थी। लेकिन चंद्रपाल को दोनों ने दबोचा हुआ था। चंद्रपाल को यकीन नहीं था कि जिस बेटे को उसने पढ़ा लिखाकर इतना बड़ा कर दिया। एक दिन वही उसकी जान ले लेगा। तरुण के एक बार भी पिता को मारने में हाथ नहीं कांपे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा भाग, बदमाश आ गए 
पहला वार चंद्रपाल के सिर पर सनी ने किया था। चंद्रपाल को लगा कि शायद बदमाश आ गए। चंद्रपाल ने शोर भी मचाया कि बेटा तरुण भाग जा। तभी दूसरा वार चंद्रपाल के सिर पर तरुण ने किया। चंद्रपाल को क्या पता था कि जिस बेटे को वह बचाने के लिए चिल्ला रहा, वही उसकी हत्या कर रहा है। वारदात करने के बाद तरुण अपने दोस्त के साथ गांव आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed