फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, video made of the girls sitting in park and then beat the accused

पार्क में बैठी युवतियों का वीडियो बनाने पर बखेड़ा, पब्लिक ने आरोपियों को धुना

Thu, 07 Feb 2019 06:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Feb 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
Meerut, video made of the girls sitting in park and then beat the accused
मारपीट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सूरजकुंड पार्क में बैठी युवतियों की वीडियो बनाने पर बखेड़ा हो गया। युवती के दोस्त ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। युवतियों ने शोर मचाया तो लोगों ने तीनों आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। आरोपियों की पब्लिक ने पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। थाने में समझौता करने के लिए पंचायत चली। युवती ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी। 

विज्ञापन


नौचंदी थानाक्षेत्र निवासी तीन युवतियां बुधवार शाम सूरजकुंड पार्क में बैठी थीं। एक युवती का दोस्त नितिन भी साथ था। आरोप है कि पार्क में घूमने आए पवित्र, परीक्षित और विवेक निवासी कल्याणपुर नौचंदी ने युवतियों की वीडियो बनानी शुरू कर दी। नितिन ने इसका विरोध किया तो तीनों युवकों ने उसे पीट दिया, जिसमें नितिन के सिर में चोट आई। बीचबचाव में युवतियों से भी खींचातानी हुई। लोगों की भीड़ लग गई। पार्क में हल्ला मचा कि युवतियों से छेड़खानी हो गई। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी लगते ही पार्क में घूम रहे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने तीनों युवकों को पकड़कर पीटा और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस घायल नितिन और तीनों युवकों को थाने ले आई। वहीं, आरोपियों और युवतियों के परिजन भी थाने पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। जिसमें आरोपियों द्वारा माफीनामा कराया गया। लेकिन युवती ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत कर लो, फिर बता देना 
दोनों पक्षों से 50 से अधिक लोग थाने में मौजूद थे। पुलिस ने लोगों से कहा कि पहले पंचायत कर लो, फिर हमें बता देना क्या कार्रवाई करनी है। इसको लेकर तीन घंटे तक थाना परिसर में ही पंचायत चलती रही। थाने में गहमागहमी रही। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि युवती की तहरीर आ गई है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
 
छेड़खानी का हल्ला मचा, भगदड़ 
पार्क में युवतियों से छेड़खानी होने पर भगदड़ मच गई थी। पार्क के अलावा बाहर से भी अन्य लोग वहां पहुंच गए थे। लेकिन युवतियों ने साफ कहा कि छेड़खानी नहीं हुई। तीनों युवक वीडियो बना रहे थे, आपत्ति करने पर उनके दोस्त नितिन को बुरी तरह पीटा गया। आरोपी के मोबाइल में उनकी वीडियो है। लोगों ने मोबाइल लेकर वीडियो देखी, जो डिलीट करा दी गई। 

पहले भी पार्क में हुई वारदात 
सूरजकुंड पार्क में पहले भी छेड़खानी और वीडियो बनाने पर बखेड़ा हो चुका है। लगातार शिकायत करने के बाद भी सिविल लाइन पुलिस एक्टिव नहीं हुई। शाम को पार्क में लोग जाते है। लेकिन गश्त नहीं होती। स्थानीय लोगों का कहना कि पुलिस के उच्चाधिकारियों से वह इसकी शिकायत करेंगे। उन्होंने थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed