25 कत्ल: प्रेमी की मोहब्बत में अपने सुहाग मिटा रहीं महिलाएं, पढ़ें कातिल पत्नियों के नाम...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह समाज के लिए शर्मनाक आंकड़ा है, लेकिन आईना दिखाना जरूरी है। ताकि लोग इससे सबक लें और अच्छे रास्ते पर चलें। मेरठ में एक साल में अवैध संबंधों के चलते 25 कत्ल हुए हैं। इसमें 14 महिलाओं ने खुद अपने सुहाग मिटाए और 11 लोगों ने साजिश कर अपनी पत्नी की हत्या कराई। कई घटनाओं की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। हत्या कर मुल्जिम वादी बने, जिनको पुलिस ने बाद में सुबूतों के साथ जेल भेजा। ऐसे मामलों में परिवार बर्बाद हो गए। क्योंकि महिला की हत्या हो गई और पति जेल चला गया। ऐसे में उनके बच्चे अनाथ हो गए।
पति की हत्या में आरोपी पत्नियां
तारीख थाना मृतक आरोपी
31 मार्च 2018 रोहट मनवीर दीपा
9 जून 2018 दौराला ऋषिपाल मंजू
15 जुलाई 2018 परतापुर भीम शिवानी
28 अक्टूबर 2018 दौराला सुंदरपाल कविता
25 नवंबर 2018 गंगानगर राजेश नीलांजना
28 जनवरी 2019 मुंडाली नईम बुशरा
01 फरवरी 2019 परतापुर दीपक सुमित्रा
पत्नियों की हत्या में आरोपी पति
तारीख थाना मृतक आरोपी
13 मार्च 2018 बहसूमा ममता अनुज
27 मार्च 2018 कंकरखेड़ा विमलेश प्रवीण पाल
2 अप्रैल 2018 कोतवाली ज्योति अमित कुमार
8 सितंबर 2018 लिसाड़ीगेट रिजवाना जावेद
7 मई 2018 खरखौदा लक्ष्मी बबलू
15 जुलाई 2018 पल्लवपुरम प्रीति दीपक कुमार
15 अगस्त 2018 किठौर गुलशन खालिद
10 जनवरी 2019 रोहटा मनिता अजय
कई मामलों की सूचना नहीं
बीते एक साल में 25 ऐसे हत्या के मामले आए, जिनका मुख्य कारण अवैध संबंध ही रहा। कई हत्याएं ऐसी भी हुईं, जिसमें पुलिस को सूचना तक नहीं दी गई। - अखिलेश कुमार, डीआईजी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/