फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, twelve peoples injured including women in bus accident at shamli

दर्दनाक हादसा: बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत, महिलाओं समेत 12 यात्री घायल

Sat, 02 Feb 2019 11:59 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Feb 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
Meerut, twelve peoples injured including women in bus accident at shamli
बस और टैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

यूपी में गांव भैंसवाल के निकट शामली से गढ़ीपुख्ता जा रही प्राइवेट बस की गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार चार महिलाओं समेत 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को शामली के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


बता दें कि प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर शामली से भैंसवाल होते हुए गढ़ीपुख्ता जा रही थी। जब यह बस गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र में भैंसवाल गांव से करीब एक किमी पहले पहुंची तो सामने से आ रहे गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस के चालक वाली साइड पर बैठे यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के राहगीरों, परिजनों और ग्रामीणों की मदद से और 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सीएचसी में गढ़ीपुख्ता इंटर कालेज के शिक्षक शामली निवासी श्रीकृष्ण और राकेश शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेणू को भर्ती कराया गया। जबकि प्रमिला, विशाल, बस चालक भूपेंद्र, प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका मीनाक्षी, विवेक और बबीता आदि को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। यह हादसा शुक्रवार को हुआ।

विज्ञापन

वहीं दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी कपिल गौतम ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं आने के कारण कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की जानकारी मिली है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed