फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police have revealed a illegal tamancha factory and three accused arrested

तमंचा फैक्टरी का पर्दाफाश: चुनाव में खून खराबे के लिए तैयार किए जा रहे थे अवैध हथियार, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2024 10:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Mar 2024 10:26 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ पुलिस ने एक अवैध तमंचे की फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Meerut police have revealed a illegal tamancha factory and three accused arrested
तीन आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पुलिस ने एक तमंचा फैक्टरी का खुलासा किया है। इस फैक्टरी में आगामी लोकसभा चुनाव में खून खराबे के लिए अवैध हथियार तैयार किए जा रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुहैल गार्डन आम बाग के पास एक मकान में दबिश देकर फुरकान व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस टीम ने मौके से तैयार तमंचे, कारतूस व बनाने के उपकरण और औजार बरामद किए हैं। समर गार्डन चौकी इंचार्ज अजय शुक्ला की तरफ से हथियार सप्लायर फुरकान (50), समीर, सरताज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुहैल गार्डन के पास खंडर मकान में अवैध तमंचे तैयार किए जा रहे थे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मकान में दबिश दी। वहीं, पुलिस टीम को देखकर हथियार सप्लायर भागने लगे। इस दौरान पुलिस टीम ने तीनों को पकड़ लिया।

वहीं, भारी में मात्रा में हथियारों का जीखारा देखकर पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। पुलिस के पूछताछ करने पर सरगना फुरकान ने बताया कि चुनाव को लेकर तमंचे तैयार किए जा रहे थे। चुनाव के दौरान तमंचों की डिमांड ज्यादा होती है। जिन्हें सोशाल मीडिया के माध्यम से बेचा जा रहा था।

इस मामले में लक्खीपुरा गली नंबर-18 निवासी फुरकान पुत्र सुलेमान, श्याम नगर गली नंबर पांच निवासी समीर पुत्र युसुफ, गोला कुंआ रिक्शा रोड निवासी सरताज पुत्र मौ. सब्बीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: गन्ने के सियासी रस की कौन लेगा मिठास, क्या लोस चुनाव में बड़ा प्रभाव डालेगा ये मुद्दा? पढ़ें खास रिपोर्ट

उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

ये सामान हुआ बरामद
चार तमंचे, दो कारतूस, पांच नाल, 11 तमंचे बॉडी, तीन रेती
10 लोहे आरी, एक ग्राइंडर मशीन, लोहे का सिकंजा, एक हथौड़ी,
एक पचकेश, सात मीटर बिजली का तार अन्य सामान बरामद किए गए हैं

ऑनलाइन हथियारों की सप्लाई करते थे आरोपी
आरोपी चुनाव में हथियारों की बड़ी खेप तैयार कर रहे थे। जिसमें तमंचे तैयार किए जा रहे थे। हथियारों को ऑन डिमांड सप्लाई कर रहे थे। 10 से 12 हजार रुपये में तमंचा बेच देते थे। आरोपी फुरकान पहले भी तमंचे बेचने के मामले में जेल जा चुका है। तीनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें: SP Candidates List: सपा ने बागपत सीट पर खेला बड़ा दांव, मनोज को बनाया उम्मीदवार, बढ़ सकती है BJP की मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed