{"_id":"6160013c8ebc3e25d640437f","slug":"meerut-news-stf-team-has-arrested-criminal-naveen-from-noida-park-during-the-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में नोएडा पार्क से दबोचा 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी नवीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में नोएडा पार्क से दबोचा 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी नवीन
Fri, 08 Oct 2021 01:58 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:58 PM IST
सार
मेरठ एसटीएफ यूनिट ने शुक्रवार सुबह नोएडा के नॉलेज पार्क से 50 हजार के इनामी कुख्यात नवीन को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। कुख्यात हरियाणा के सोनीपत से एलएंडटी कंपनी के मैनेजर के अपहरण प्रकरण में फरार चल रहा था।
विज्ञापन
कुख्यात आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ एसटीएफ यूनिट (स्पेशल टास्क फोर्स) को शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने 50 हजार के इनामी कुख्यात को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
बताया गया कि मेरठ एसटीएफ यूनिट के निरीक्षक सुनील कुमार की टीम द्वारा जनपद गौतमबुद्ध नगर से वंचित 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी नवीन उर्फ छोटू पुत्र प्रताप सिंह निवासी भैंसवाल, जनपद सोनीपत हरियाणा को मुठभेड़ में गौतमबुद्ध नगर के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि कुख्यात नवीन उर्फ छोटू शूटर भी है। जिसके पास से एक पिस्टल बरामद की गई है। अभी बरामद की गई पिस्टल व बरामद बाइक की जांच की जा रही है। कुख्यात के मोबाइल में कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं। उनकी भी जांच की जा रही है। जांच के बाद एसटीएफ की टीम इस मामले में खुलासा करेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक सच: ससुर ने पहले बहू पिंकी को लात-घूंसों से पीटा, फिर कटर से किए थे ताबड़तोड़ वार, ऐसे खुला राज
बाइक समेत हथियार बरामद
टीम के अनुसार आरोपी के पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल, एक पिस्टल .32 बोर, दो खोखा कारतूस, तीन कारतूस, एक मोबाइल फोन और 500 रुपये बरामद किए गए।
यह भी पढ़ें: लखीमपुर जाने पर बवाल: ...जब थमा सिद्धू का काफिला, खूब हुआ हंगामा, तोड़े गए पुलिस के बैरियर, देखें मौके की ये 9 तस्वीरें