फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: STF team has arrested criminal Naveen from Noida Park during the encounter.

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में नोएडा पार्क से दबोचा 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी नवीन

Fri, 08 Oct 2021 01:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Oct 2021 01:58 PM IST
सार

मेरठ एसटीएफ यूनिट ने शुक्रवार सुबह नोएडा के नॉलेज पार्क से 50 हजार के इनामी कुख्यात नवीन को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। कुख्यात हरियाणा के सोनीपत से एलएंडटी कंपनी के मैनेजर के अपहरण प्रकरण में फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Meerut News: STF team has arrested criminal Naveen from Noida Park during the encounter.
कुख्यात आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ एसटीएफ यूनिट (स्पेशल टास्क फोर्स) को शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने 50 हजार के इनामी कुख्यात को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


बताया गया कि मेरठ एसटीएफ यूनिट के निरीक्षक सुनील कुमार की टीम द्वारा जनपद गौतमबुद्ध नगर से वंचित 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी नवीन उर्फ छोटू पुत्र प्रताप सिंह निवासी भैंसवाल, जनपद सोनीपत हरियाणा को मुठभेड़ में गौतमबुद्ध नगर के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि कुख्यात नवीन उर्फ छोटू शूटर भी है। जिसके पास से एक पिस्टल बरामद की गई है। अभी बरामद की गई पिस्टल व बरामद बाइक की जांच की जा रही है। कुख्यात के मोबाइल में कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं। उनकी भी जांच की जा रही है। जांच के बाद एसटीएफ की टीम इस मामले में खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक सच: ससुर ने पहले बहू पिंकी को लात-घूंसों से पीटा, फिर कटर से किए थे ताबड़तोड़ वार, ऐसे खुला राज

बाइक समेत हथियार बरामद
टीम के अनुसार आरोपी के पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल, एक पिस्टल .32 बोर, दो खोखा कारतूस, तीन कारतूस, एक मोबाइल फोन और 500 रुपये बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें: लखीमपुर जाने पर बवाल: ...जब थमा सिद्धू का काफिला, खूब हुआ हंगामा, तोड़े गए पुलिस के बैरियर, देखें मौके की ये 9 तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed