फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Kankar Khera Police has arrested three thieves with 10 bikes

मेरठ: पुलिस ने दबोचे तीन शातिर चोर, निशानदेही पर बरामद हुईं 10 बाइकें, आरोपियों से पूछताछ जारी

Wed, 16 Jun 2021 03:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 16 Jun 2021 03:59 PM IST
सार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को दबोच लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 बाइक बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों से अभी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Meerut News: Kankar Khera Police has arrested three thieves with 10 bikes
मेरठ: चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बुधवार को तीन बाइक चोर पकड़े गए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से दस बाइकें बरामद की हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पढ़िए पूरा अपडेट
बताया गया कि कंकर खेड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक बाइक चोरी करते हैं और उनके पास चोरी की कई बाइकें हैं। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को सरधना फ्लाईओवर के पास से तीनों आरोपियों को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कैंट रेलवे स्टेशन के पास खाली पड़ी कॉलोनी के एक मकान से नौ और बाइकें की हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ भी कर रही है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम व पता
1. अमन पुत्र गुलफाम निवासी चौहान चौक थाना मवाना मेरठ
2. वाजिद उर्फ छोटा पुत्र अकरम निवासी चौहान चौक थाना मवाना मेरठ
3. हुमायूं पुत्र हारून निवासी चौहान चौक थाना मवाना मेरठ 

बरामद की गई बाइकों का विवरण
1- एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर काला रंग
2- एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस काला रंग 
3- एक अपाची मोटरसाइकिल नीले और सफेद रंग  
4- एक मोटरसाइकिल बुलेट रॉयल एनफील्ड काला रंग
5- एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्रो काला रंग 
6- एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर लाल रंग
7- एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस काला रंग 
8- एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्रो काला रंग 
9- एक मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना सिल्वर कलर
10- एक अपाची काला रंग 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed