फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, murder of Dalit woman after rape in uttar pradesh

यूपी: दुष्कर्म के बाद दलित महिला की हत्या, ईंट से चेहरा कुचलकर पहचान मिटाने की कोशिश

Tue, 11 Dec 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 11 Dec 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
Meerut, murder of Dalit woman after rape in uttar pradesh
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के दौराला में हाईवे किनारे एक महिला का अर्धनग्न हालत में शव मिला। बताया गया कि ईंट से चेहरा कुचलकर हत्या की गई। पुलिस के अनुसार दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है।

विज्ञापन


मेरठ के दौराला कस्बे में हाईवे किनारे ईख के खेत में दुष्कर्म के बाद एक दलित महिला की ईंट से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इसके बाद फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची। गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि अगर 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो वे हाईवे जाम कर देंगे। 
विज्ञापन


दौराला क्षेत्र निवासी महिला सोमवार शाम करीब तीन बजे लकड़ी एकत्र करने घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह कस्बे के निकट ही हाईवे किनारे उसका अर्धनग्न शव खेत में पड़ा मिला। उसका चेहरा ईंट से कूचला गया था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महिला से दुष्कर्म कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने शव मॉर्चरी भिजवा दिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम भी आई और जांच-पड़ताल की। 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में घटना का खुलासा नहीं हुआ तो हाईवे जाम करेंगे। एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ अखिलेश भदौरिया ने ग्रामीणों को जल्द ही खुलासे का आश्वासन दिया है।

वहीं घटना की जानकारी लगने पर एसएसपी अखिलेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed