{"_id":"5ae5e2d39b31f12516fec7de8df9e90b","slug":"meerut-murder-news-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावना हत्याकांड में पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत सात नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भावना हत्याकांड में पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत सात नामजद
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत की पूर्व सदस्य पूनम चौधरी की बहू भावना की हत्या के मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें पांच लोगों को नामजद जबकि दो आरोपी अज्ञात बताए गए हैं। रविवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष के आवास और अस्पताल में पुलिस तैनात की गई है।
रविवार को भी पुलिस घटनास्थल पर छानबीन में जुटी रही। एसपी सिटी ओपी सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर आकर जांच पड़ताल की। अस्पताल में भर्ती घायल का भी हाल जाना। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नमूने लिए। इस मामले में थाना पल्लवपुरम में दौराला निवासी पूर्व प्रमुख राहुल देव और वीरेंद्र के अलावा जमालपुर निवासी सोबीर, कुशलवीर और गांव प्रधान गौरव को नामजद किया गया है। जबकि दो हमलावर अज्ञात बताए गए हैं।
अंतिम संस्कार पर चौकस रही पुलिस
पूनम चौधरी की पुत्रवधू भावना का शव पोस्टमार्टम के बाद देर शाम गांव जमालपुर में पहुंचने पर कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित पक्ष के यहां एकत्र हुए। श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान भारी भीड़ थी। हमलावरों में तीन व्यक्ति गांव जमालपुर के होने के कारण अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस पूरी तरह चौकस रही। इस दौरान जिपं अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, पूर्व विधायक चौधरी चंद्रवीर सिंह, डायरेक्टर सतीश भलसोना समेत कई गांवों के प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
लखनऊ तक पहुंची गूंज
शनिवार देर रात पूर्व जिपं सदस्य पूनम चौधरी और पूर्व प्रधान ब्रजवीर सिंह उर्फ मुन्नू के घर पर हुए हमले का मामला लखनऊ तक पहुंच गया। पूर्व प्रमुख राहुल देव की नामजदगी का मामला तूल पकड़ गया। जिसको लेकर कई लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। वहीं, लखनऊ से कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने भी फोन कर इस मामले में निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए।
सांत्वना देने पहुंचे नेता
जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, भाजपा जेजे प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक सुनील भराला, भाजपा नेता सतेंद्र भराला, जिला पंचायत सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला, पूर्व डायरेक्टर अजय भारद्वाज, राजीव सिवाया, पूर्व पार्षद मनोज चौधरी समेत अन्य सामाजिक संगठन के लोग पीड़ित पक्ष को सांत्वना देने पहुंचे।