फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ,meerut latest news ,up crime news ,up police

यूपी: युवती के साथ दुष्कर्म, युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल किए अश्लील फोटो

Tue, 11 Aug 2020 07:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Aug 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
,meerut latest news ,up crime news ,up police
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

बिजनौर जनपद में नहटौर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद युवक ने उसे ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपये लिए और स्वयं व अपने दोस्तों से उसके साथ दुष्कर्म कराया। अब युवक उससे दो लाख रुपये की मांग कर रहा है। रुपये नहीं देने पर युवक ने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फोन से उसके अश्लील फोटो खींच लिए। युवक ने अश्लील फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपये लिए। युवती के अश्लील फोटो युवक ने अपने एक दोस्त को दे दिए। 
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। अब युवक युवती से दो लाख रुपये मांगने लगा। रुपये नहीं देने पर उसने उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों को थाने ले गई और पूछताछ के बाद छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेखौफ बदमाशों ने ऐसे दिया था वारदात को अंजाम, भाजपा नेता के बेटे ने भागकर बचाई जान, देखें तस्वीरें

आरोप है कि युवकों ने युवती के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed